Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल में जला ‘लालू का लालटेन’, जीत हासिल करने में कामयाब रहा RJD का इकलौता उम्मीदवार, जानिए कौन हैं PK प्रवीण?

Kerala Election Results: केरल विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पहली बार अपनी खाता खोलने में कामयाब रही। पीके प्रवीण ने कुथुपरम्बा सीट से IUML उम्मीदवार को हराकर बड़ी जीत दर्ज की है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 05, 2026 | 01:31 PM

केरल में RJD उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कुथुपरम्बा सीट से जीते (सोर्स- सोसल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

RJD Wins a Seat in Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आ गए हैं। जहां भारत की एकमात्र वामपंथी सरकार अपनी सत्ता नहीं बचा पाई। इस चुनाव में जहां कई बड़े नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं, केरल में पहली बार राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी अपना खाता खोलने में कामयाब रही। RJD के उम्मीदवार पीके प्रवीण ने कुथुपरम्बा सीट से जीत हासिल की।

आरजेडी को मुख्यत: बिहार की राजनीति करने वाली पार्टी के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन इस बार केरल विधानसभा चुनाव में पीके प्रवीण के जीत हासिल करते ही आरजेडी बिहार से निकलकर दक्षिण के राज्य में अपनी शुरुआत करने में कामयाब रही। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रवीण ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की  उम्मीदवार जयंती राजन को 1286 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

RJD ने केरल में उतारे थे तीन उम्मीदार

केरल में RJD ने वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन किया है। इसी के तहत पार्टी ने इस बार चुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से पार्टी को कुथुपरम्बा सीट पर जीत मिली। जबकि बाकी की दो सीटों पर RJD के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज

मायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO

ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह

कौन हैं RJD से जीतने वाले पीके प्रवीण?

जानकारी के मुताबिक, पीके प्रवीण एक कारोबारी हैं और उन्होंने तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन और एम फिल की पढ़ाई की है। चुनाव आयोग में दायर किए गए हलफनामें के मुताबिक, वो सवा तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा प्रवीण पर करीब 15 लाख रूपए की देनदारी भी है।

चुनावी हलफनामे के अनुसार, पीके प्रवीण के ऊपर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। विषेशज्ञों का मानना है कि उनकी इसी साफ सुथरी छवि और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने मतदाताओं को उनकी ओर आकर्षित करने का काम किया और प्रवीण की जीत में अहम भूमिका निभाई।

केरल चुनाव में तेजस्वी ने किया था प्रचार

केरल चुनाव में इस बार बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी LDF के लिए प्रचार प्रसार किया था। तेजस्वी ने 16 मार्च को पटना में उन्होंने कहा था, केरल में RJD LDF के हिस्से के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने तभी उम्मीद जताई थी कि RJD इस चुनाव में पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं

पहले भी केरल में चुनाव जीत चुकी है RJD

यह पहली बार नहीं है जब RJD ने केरल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई हो। इससे पहले दिसंबर 2025 में हुए निकाय चुनाव में भी पार्टी ने कुल 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने वायनाड की कल्पेट्टा, कोझिकोड की वडकारा और कन्नूर की कुथुपरम्बा सीट पर चुनाव लड़ते हुए कड़ी टक्कर दी थी।

Rjd first win kerala election 2026 pk praveen kuthuparamba tejashwi yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 12:43 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Kerala
  • Keralam Assembly Election
  • RJD
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.