चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
MK Stalin on Election Result: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर जनता का आभार जताया; वादा किया कि वो विपक्ष में रहकर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
DMK प्रमुख एमके स्टालिन (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
MK Stalin After Election Result: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। उन्होंने तमिलनाडु के उन सभी मतदाताओं का आभार जताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया।
सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, उन्हें मिले हर एक वोट उनके लिए जनता के विश्वास का अनमोल प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मतगणना के अनुसार, डीएमके गठबंधन को कुल 1 करोड़ 54 लाख 82 हजार 782 वोट मिले हैं। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद किया।
जनता का भरोसा अभी DMK के साथ: स्टालिन
उन्होंने यह भी बताया कि जिन दलों को अधिक सीटें मिली हैं, उन्हें डीएमके गठबंधन से केवल 17.43 लाख ज्यादा वोट ही प्राप्त हुए हैं। दोनों के बीच वोट प्रतिशत का अंतर महज 3.52 प्रतिशत है। सीएम स्टालिन ने कहा कि उनके लिए यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि जनता का भरोसा अब भी डीएमके के साथ मजबूती से बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
मायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
टीवीके की आंधी में लड़खड़ा गया बीजेपी का तमिलनाडु अभियान, महज एक सीट से करना पड़ा संतोष
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
स्टालिन ने अपनी पार्टी के उन सभी विजयी उम्मीदवारों से अपील की कि वे तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से मिलें और उन्हें धन्यवाद दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है और राजनीति का हर कदम जनता के लिए ही होना चाहिए।
तमिलनाडु में छह बार रही DMK की सरकार
उन्होंने पार्टी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि डीएमके छह बार सत्ता में रह चुकी है और पार्टी ने जीत और हार दोनों का अनुभव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता हमेशा पार्टी की विचारधारा को बनाए रखना है, चाहे परिस्थिति कोई भी हो। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जीत और हार को समान रूप से स्वीकार करते हुए अपने सिद्धांतों पर आगे बढ़ते हैं, वही पार्टी की असली ताकत हैं।
நடந்து முடிந்த தமிழ்நாடு சட்டமன்றப் பொதுத் தேர்தலில் திராவிட முன்னேற்றக் கழகத்தின் தலைமையிலான மதச்சார்பற்ற முற்போக்குக் கூட்டணிக் கட்சியின் வேட்பாளர்களுக்கு வாக்களித்த தமிழ்நாட்டு மக்கள் அனைவருக்கும் எனது மனமார்ந்த நன்றியை உண்மை உணர்வுடன் தெரிவித்துக் கொள்கிறேன். உங்கள்… — M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) May 5, 2026
एमके स्टालिन ने अपने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे ही इस आंदोलन की ‘जान और जड़’ हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें सांत्वना के संदेश भेज रहे हैं, लेकिन जब तक कार्यकर्ता उनके साथ हैं, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने नेता करुणानिधि के प्रति गहरे प्रेम से जुड़े हुए हैं और इसी भावना के साथ पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।
विपक्ष में रहकर जनता की आवाज उठाने का वादा
सीएम स्टालिन ने 1.54 करोड़ वोटों को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि वे खुद को ‘मुख्य कार्यकर्ता’ मानते हुए आगे भी जनता के लिए काम करते रहेंगे। एमके स्टालिन ने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में होती है तो वह जनता के लिए योजनाएं बनाती है और विपक्ष में रहने पर जनता की आवाज उठाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि अब एक मजबूत विपक्ष के रूप में डीएमके जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
यह भी पढ़ें- मायावती का हाथी हुआ पस्त: बंगाल से तमिलनाडु तक बसपा का सूपड़ा साफ, क्या खत्म हो रहा है दलित राजनीति का दौर
अंत में उन्होंने कहा कि पेरियार, अन्ना और करुणानिधि के दिखाए रास्ते पर चलते हुए डीएमके द्रविड़ आंदोलन की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी और भाषा, संस्कृति व राज्य की पहचान की रक्षा करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सफर में कोई पीछे नहीं छूटेगा और पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
