-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Records Of Forfeiture Of Bails In Congress Leader Baldev In Azamgarh
जीत के बाद भी नहीं बची थी कांग्रेसी नेता की जमानत, आजमगढ़ के चुनाव की है घटना
- Written By: विजय कुमार तिवारी

नेताओं की जमानत (कांस्पेट फोटो)
नवभारत डेस्क : अपने चुनाव के समय कई बार जमानत जब्त होने की चर्चाएं सुनी होंगी। आप यह भी जानते होंगे कि चुनाव (Elections) में केवल हारे हुए प्रत्याशियों के जमानत जब्त होती है, लेकिन आजादी के बाद हुए विधानसभा के चुनाव में एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला था, जब कांग्रेस पार्टी की एक प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद भी उसकी जमानत जब्त हो गई थी, क्योंकि वह जमानत बचाने के लिए निर्धारित 1/6 फीसदी वोट पाने में असफल रहा था।
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अगर देखा जाए तो चुनाव में किसी उम्मीदवार को कुल पड़े वोटों का 1/6 फीसदी वोट हासिल नहीं करने पर उस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाया करती है।
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में कई तरह के चुनाव अक्सर होते रहते हैं। इसलिए अलग अलग चुनावों में अलग अलग जमानत राशि तय करके रखी गयी है। अगर कोई व्यक्ति अगर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे चुनाव आयोग के पास 25 हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा कराने होते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसे 10 हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा कराने होते हैं। यही धनराशि चुनाव के दौरान कुल पड़े वोटों का 1/6 फीसदी वोट हासिल नहीं करने पर जब्त हो जाया करती है। इसको ही जमानत जब्त होना कहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए की उपचुनाव की घोषणा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
आजमगढ़ के चुनाव का है वाकया
यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश में देखने को मिला था, जहां 1952 में आजमगढ़ की सगड़ी पूर्वी विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बलदेव (Congress leader Baldev) जीत हासिल करने के बावजूद भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे, लेकिन उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी शंभू नारायण को हरा दिया था।
इस चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 83,438 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 32,378 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, लेकिन चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बलदेव उर्फ सत्यानंद को केवल 4969 वोट मिले, जबकि उनके विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे शंभू नारायण को 4348 फोटो से संतोष करना पड़ा। इस तरह से बलदेव ने चुनाव में जीत तो हासिल की, लेकिन जमानत बचाने के लिए जरूरी मतों से 427 मत कम पाने की वजह से वह अपने जमानत नहीं बचा पाए थे।
Records of forfeiture of bails in congress leader baldev in azamgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
Jul 11, 2026 | 06:17 PMभोपाल में डाबर ने लॉन्च किया ‘पुदीना– द वंडर हर्ब’ अभियान; स्वास्थ्य जागरूकता और पुदीने के गुणों की दी जानकारी
Jul 11, 2026 | 06:15 PM2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
Jul 11, 2026 | 06:14 PMमोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
Jul 11, 2026 | 06:10 PMVIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
Jul 11, 2026 | 06:03 PMदेर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
Jul 11, 2026 | 06:02 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में दिनदहाड़े दो सूने मकानों में 3.53 लाख की चोरी
Jul 11, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














