Ratan Tata Passes Away : मरणोपरांत रतन टाटा को भारत रतन देने की मांग, महाराष्ट्र सरकार ने किया अनुरोध

देश के जाने माने बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। रतन टाटा को बृहस्पतिवार शाम को पारसी रस्मों के साथ अंतिम विदाई दी गई। रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रतन देने की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में केंद्र से अनुरोध किया है।
रतन टाटा को भारत रतन देने की मांग
रतन टाटा को भारत रतन देने की मांग
Published on
Updated on

मुबंई: बिजनैसमेन रतन टाटा ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में अमित शाह, एकनाथ शिंदे सहित कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। रतन टाटा को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने श्रद्धांजलि देते हुए भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा के निधन से हमारे देश और महाराष्ट्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है। हमने रतन टाटा के रूप में हमने एक सामाजिक कार्यकर्ता, दूरदर्शी और देशभक्त नेता को खो दिया है। उनकी महानता सदैव याद रखी जाएगी।

गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे ने शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि रतन टाटा ने दिखाया कि उद्योगों के माध्यम से कैसे देश को आगे बढ़ाया जा सकता है? रतन टाटा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई पर 26/11 हमले के बाद उनकी दृढ़ता के लिए याद किया जाएगा। रतन टाटा ने कोविड काल में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए तुरंत 1500 करोड़ रुपये दिए और अधिकांश होटलों को मरीजों के लिए उपलब्ध कराया। सीएम ने कहा कि हमें गर्व है कि उन्हें महाराष्ट्र सरकार का पहला उद्योग रत्न पुरस्कार देने का सौभाग्य मिला।

राज ठाकरे ने की मांग

राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की है। राज ठाकरे ने पत्र में लिखा कि वह एक ऐसे शख्स थे, जिन्हें किसी सम्मान की उम्मीद नहीं थी, लेकिन एक इंसान के रूप में उनका भारतीय उद्योग, भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान था, ऐसे में उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

एक अच्छे बिजनेसमैन के साथ- साथ अच्छे इंसान भी थे टाटा

रतन नवल टाटा ने बिजनेस के मामले में कई क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाया था। उन्होंने कई ऐसे ब्रांड लॉन्च किए जो अपने आप में एक अलग पहचान रखते है। टाटा इंडिका, नैनो जैसी कार अपनी अलग ही पहचान रखती है। इसके साथ- साथ वह एक डॉग लवर भी थे। उन्हें अपने डॉग से बहुत प्यार थे। बृहस्पतिवार को क्रिकेट से लेकर फिल्मी सितारों ने भी रतन टाटा का श्रद्धांजलि दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com