वो हीरो नहीं देशद्रोही है…किंग खान को लेकर रामभद्राचार्य का विवादित बयान, ठाकुर ने दी खुली चेतावनी
KKR Controversy: फिल्म एक्टर शाहरुख खान की IPL टीम KKR द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में रामभद्राचार्य की भी एंट्री हो गई।
- Written By: अभिषेक सिंह
शाहरुख खान व रामभद्राचार्य (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rambhadracharya on Sahrukh khan: फिल्म एक्टर शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व बीजेपी विधायक संगीत सोम और धर्मगुरु देवकी नंदन ठाकुर के बाद, अब जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने भी उनके बारे में विवादित बयान दिया है।
देवकी नंदन ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी रामभद्राचार्य ने तो शाहरुख खान को देशद्रोही तक कह दिया। हाल ही में, संगीत सोम ने भी शाहरुख खान को देशद्रोही बताया था। उन्होंने शाहरुख कान को लेकर ऐसा तीखा बयान दिया है जिस पर बवाल मचना तय है।
शाहरुख को लेकर क्या बोले रामभद्राचार्य?
रामभद्राचार्य से शाहरुख खान के बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत में खिलाने की इच्छा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वह ऐसा करेगा ही, वह कोई हीरो नहीं है। शाहरुख खान का कोई चरित्र नहीं है। उसका रुख लगातार देश विरोधी रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
ममता के मंदिर को बताया चुनावी लीला
इसके साथ ही जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा जल्द ही महाकाल मंदिर की आधारशिला रखने के बारे बारे में पूछा गया तो रामभद्राचार्य ने कहा, “यह एक चुनावी लीला है। फिर भी भगवान ममता को सद्बुद्धि दे। मैं खुश हूं। वह हमारी बहन है।”
संगीत सोम ने की इस विवाद की शुरुआत
इससे पहले मेरठ में अटल स्मृति सम्मेलन और मतदाता गहन समीक्षा कार्यशाला में, संगीत सोम ने कहा था, “आज बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। हिंदुओं को चुन-चुनकर उनके घरों में मारा जा रहा है। बहनों और बेटियों के साथ बलात्कार हो रहा है। देश के प्रधानमंत्री को गाली दी जा रही है। लेकिन हमारे ही देश में बैठे लोग वहां से क्रिकेटर खरीदने में व्यस्त हैं।”
यह भी पढ़ें: ‘शाहरुख खान देश का गद्दार है’, BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान; बांग्लादेशी पर करोड़ों खर्च किए
संगीत सोम ने आगे कहा, “आप (शाहरुख खान) वहां से रहमान जैसे क्रिकेटरों को साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीद रहे हैं। अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे, तो वे देश से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे। हम यह निश्चित रूप से कह रहे हैं। शाहरुख जैसे देशद्रोहियों को समझना चाहिए कि आप देश के साथ किस तरह की गद्दारी कर रहे हैं।”
देशद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं: सोम
संगीत सोम ने कहा कि इस देश के लोगों ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपको यहां के लोगों से पैसा मिलता है, लेकिन आप उस पैसे का इस्तेमाल देश के साथ गद्दारी करने में करते हैं। कभी आप पाकिस्तान को दान देने की बात करते हैं, और कभी आप रहमान जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की बात करते हैं।” “यह अब इस देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन देशद्रोहियों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं होगी।
देवकी नंदन ठाकुर ने दे डाली चेतावनी
कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि अगर आप हिंदुओं से प्यार करते हैं, अगर आप भारत से प्यार करते हैं, अगर आप भी हिंदुओं की मौत से दुखी हैं, अगर आप भी छह साल की बच्ची को जलाने से दुखी हैं, तो मिस्टर KKR, उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से निकाल दें। अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी को नहीं हटाया गया, तो हिंदू कोलकाता नाइट राइडर्स का बहिष्कार करेंगे।
