Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस

Matheesha Pathirana Injury KKR: दिल्ली कैपिटल्स से हारकर केकेआर आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है। 18 करोड़ में खरीदे गए स्टार गेंदबाज मथीसा पाथिराना चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 25, 2026 | 08:30 AM

आईपीएल से बाहर हुए मथीशा पथिराना (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Matheesha Pathirana Ruled out of IPL: रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) हाथों मिली करारी हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस के साथ टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई। हालांकि KKR को मैच शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग गया था। जब खबर आई कि टीम के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

हालांकि बाद में मुंबई इंडियंस पर राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं, लेकिन पाथिराना का बाहर होना टीम के लिए सीजन का सबसे बड़ा नुकसान साबित हुआ। केकेआर को पाथिराना से काफी उम्मीदें थे लेकिन वो इसपर खरे उतरे में पूरी तरह से नाकाम रहे। 

फ्रेंचाइजी ने चुकाई 18 करोड़ की भारी-भरकम कीमत

केकेआर ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में पाथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि वह अपनी घातक यॉर्कर और डेथ ओवर गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे, लेकिन उनका यह निवेश पूरी तरह बेकार साबित हुआ। पाथिराना शुरुआत से ही चोट से जूझ रहे थे और लंबे समय तक फिटनेस हासिल नहीं कर सके। काफी मुश्किलों के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें लीग में खेलने के लिए एनओसी दिया, जिसके बाद वह बीच सीजन में संघर्ष कर रही केकेआर टीम से जुड़े।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त

‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट

IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल

पूरे सीजन में खेला सिर्फ एक मैच

कुछ मुकाबलों तक इंतजार करने के बाद आखिरकार टीम ने उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। पाथिराना ने उस मैच में केवल 8 गेंदें ही फेंकी थीं कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। पूरे सीजन में वह मुश्किल से 20 मिनट तक ही मैदान पर नजर आए।

केकेआर के लिए मुश्किल रहा सीजन

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए यह सीजन शुरुआत से ही परेशानियों भरा रहा। सबसे पहले टीम को देश में आंतरिक विवादों के कारण बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा, जिन्हें 9 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। इसके बाद युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए।

यह भी पढ़ें- ‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

हालांकि, कार्तिक त्यागी और वैभव अरोड़ा ने जरूर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने के लिए वह काफी नहीं रहा। यही वजह रही कि केकेआर 14 लीग मैचों में सिर्फ 6 जीत दर्ज कर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

Matheesha pathirana out of ipl 2026 after kkr buys him for rs 18 crore and he bowls 8 balls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 08:30 AM

Topics:  

  • IPL 2026
  • IPl Play Off Match
  • Kolkata Knight Riders

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.