-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ram Mandir Pran Patishtha Chhattisgarh Cm Vishnu Deo Sai Described Historical
धार्मिक रंग में डूबा भगवान राम का ननिहाल, CM बोले- ‘प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक क्षण’
- Written By: किर्तेश ढोबले

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Patishtha) एक ऐतिहासिक क्षण है और यह न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है।
साय ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोकप्रिय दूधधारी मठ में भगवान राम के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह न सिर्फ देश, बल्कि पूरी दुनिया के लिए बेहद गौरव का दिन है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। (अयोध्या मंदिर में) भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद की गई।” अयोध्या के राम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान राम के जीवन से निकट संबंध है।
आज हमर छत्तीसगढ़ से रामभक्त मन के सेवा करे बर अयोध्या सैकड़ों डॉक्टर गईन हे। छत्तीसगढ़ से ग्रुप भी रवाना होवत हे, जे आने वाला 60 दिन तक उहाँ भंडारा चलाही। हमर युवा मन के छत्तीसगढ़ म रथ निकले हे, जे भगवान राम के नाम से छत्तीसगढ़ के मनखे मन पूजा-वंदन कर हुए चिट्ठी लिखे हे, तेकर… pic.twitter.com/lk0R3lnOD4 — Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) January 22, 2024
उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश राममय हो गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व की बात है क्योंकि यह भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या (भगवान राम की मां) की भूमि है।” मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के प्राचीन दूधधारी मठ में श्री राम दरबार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।”
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SIT में CA और फोरेंसिक ऑडिटर होंगे शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
इसने बताया कि मुख्यमंत्री ने गौ माता को चारा खिलाया और रामभक्तों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। साय ने बाद में अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक शहर शिवरीनारायण में आयोजित एक समारोह के दौरान सीधा प्रसारण देखा। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और पार्टी के अन्य नेता भी थे। साय ने समारोह को संबोधित करते हुए अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एक विशेष अवसर बताया और कहा कि देश के ‘धान के कटोरे’ के रूप में जाने जाने वाले छत्तीसगढ़ ने रामलला के लिए भोग तैयार करने के वास्ते 3,000 टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा था।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥ आज सदियों की प्रतीक्षा का हुआ अंत।
अयोध्या में श्री राम लला की हुई प्राण प्रतिष्ठा।
संपूर्ण भारत वर्ष में है उल्लास और उमंग
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भक्तिमय वातावरण में मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/9UYhztoFTI — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 22, 2024
उन्होंने कहा कि समारोह के लिए लाखों टन सब्जियां भी अयोध्या भेजी गईं। साय ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस अवसर का जश्न मना रहा है क्योंकि ‘‘हमारे भांजे भगवान राम” की मूर्ति को 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में स्थापित किया गया है। ऐसा माना जाता है कि शिवरीनारायण वह स्थान है जहां माता शबरी ने राम के वनवास के दौरान उन्हें अपने चखे बेर खिलाए थे। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर में विभिन्न स्थानों को भगवा झंडों से सजाया गया। इन झंडों पर भगवान राम और हनुमान के चित्र थे जिन पर ‘जय श्रीराम’ लिखा था। इस अवसर पर राज्य भर के मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर अनुष्ठान, भंडारों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
(एजेंसी)
Ram mandir pran patishtha chhattisgarh cm vishnu deo sai described historical
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Jul 29, 2026 | 01:19 PMBhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Jul 29, 2026 | 01:18 PM2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
Jul 29, 2026 | 01:18 PMWorld ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Jul 29, 2026 | 01:17 PMभोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PMHeavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
Jul 29, 2026 | 01:12 PMबेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Jul 29, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM














