Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“कुछ लोग खुद को ‘यूनिवर्स बॉस’ समझते हैं,” राजनाथ का ट्रंप पर अटैक, ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

Rajnath Singh on Donald Trump: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहीं से उन्होंने टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त संदेश दे डाला।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 10, 2025 | 09:07 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajnath Singh on Tariff War: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश से अमेरिका को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है, लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है। वे खुद को दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं।

राजनाथ सिंह रविवार को भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BMEL) रेल हब में रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के भूमिपूजन के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थे। इस परियोजना में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और आने वाले दो वर्षों में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री में न केवल रेल के डिब्बों का निर्माण होगा, बल्कि रेलवे के अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।

राजनाथ सिंह ने की मोहन यादव की तारीफ

रक्षा मंत्री ने कहा कि चाहे औद्योगिक विकास हो, या सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुनरुत्थान, जब इसकी कमान मोहन जी जैसे कर्मठ और समर्पित व्यक्ति के हाथों में हो, तो ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। आपके नए विचारों और कार्यशैली के कारण, मैं कह सकता हूं कि अब मध्य प्रदेश सिर्फ ‘मध्य प्रदेश’ नहीं, बल्कि ‘मॉडर्न प्रदेश’ बन गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सूखने लगा पाकिस्तान का गला, भारत के ‘रावी’ अटैक से मचा हड़कंप, बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा आतंकिस्तान

नाइजीरिया में ट्रंप का बड़ा फैसला: आतंकी खतरों से निपटने के लिए तैनात किए 100 अमेरिकी सैनिक

Epstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’

Epstein Files विवाद पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई: कहा- मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं, मैं बेगुनाह हूं

शिलान्यास समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस परियोजना का प्रभाव सिर्फ़ इसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विकास की लहर पूरे मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचेगी। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि BEML द्वारा निर्मित वंदे भारत रेल कोच देश के परिवहन क्षेत्र को नई गति दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश से अमेरिका को दिया सख्त संदेश

यहीं से राजनाथ सिंह ने टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त संदेश दे डाला। उन्होंने कहा कि कई लोगों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो वहां बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए, जिससे दुनिया के लोग उसे खरीद न सकें।

यह भी पढ़ें: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, सेना को मिली स्वतंत्र आजादी रंग लाई

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा। उन्होंने कहा आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं। यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है।

‘धर्म पूछकर मारा, कर्म देखकर जवाब दिया’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। उन्होंने समारोह में कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा लेकिन भारत ने आतंकियों को उनका कर्म देखकर जवाब दिया।

Rajnath singh universe boss remark trump operation sindoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2025 | 03:07 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Operation Sindoor
  • Rajnath Singh
  • Tariff War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.