-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rajnath Singh Target Rahul Gandhi Allegation Election Commission Vote Theft
राहुल गांधी के पास ‘एटम बम’ है तो फोड़ें, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झूठे आरोप लगा रहे।

राहुल गांधी, राजनाथ सिंह (Image- Social Media)
Rajnath Singh News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया। संसद परिसर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास सबूतों का ऐसा एटम बम है कि जब यह फटेगा तो चुनाव आयोग दिखाई नहीं देगा। राहुल गांधी के इस बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि राहुल गांधी के पास न तो कोई तथ्य हैं और न ही सबूत। कांग्रेस नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं और यह उन्हें शोभा नहीं देता। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी के पास सबूतों का एटम बम है, तो उन्हें इसे फोड़ने में देर नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। कांग्रेस सांसद आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया
बिहार में चल रही चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक घमासान चरम पर है। विपक्ष इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा की मांग कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इसके लिए तैयार नहीं है। इससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। इस बीच, राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया, जिसका जवाब राजनाथ सिंह ने दिया है।
आपातकाल का ज़िक्र करके कांग्रेस को जवाब
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग भारत की एक संवैधानिक संस्था है जिसकी अपनी विश्वसनीयता है। विपक्षी नेता को इस पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाना शोभा नहीं देता। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार के दौरान आपातकाल लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ 1975 में संविधान की हत्या के खून से सने हैं। 1975 में आपातकाल लगाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नहीं कटा नाम, चुनाव आयोग ने बताई सच्चाई
राहुल गांधी के पास न तो तथ्य हैं और न ही सबूत – राजनाथ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत का हर नागरिक जानता है कि 1975 में कांग्रेस सरकार के दौरान संविधान का कितनी क्रूरता से मजाक उड़ाया गया था। ऐसे में राहुल गांधी का चुनाव आयोग के बारे में नकारात्मक बयान देना शोभा नहीं देता। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर भी टिप्पणी की जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास चुनाव आयोग के खिलाफ सबूतों का एक एटम बम तैयार है जो सिर्फ उनके पास है और किसी के पास नहीं।
Rajnath singh target rahul gandhi allegation election commission vote theft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














