

Madhya Pradesh Gold News: 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती' यह पंक्ति हमारे देश की समृद्ध और उपजाऊ धरती का प्रतीक है। अगर इस पंक्ति को किसी राज्य से जोड़ना हो, तो मध्यप्रदेश इसका जीवंत उदाहण है। मध्यप्रदेश ना सिर्फ कृषि में अग्रणी है, बल्कि जैव विविधता और खनिज संपदा भी समृद्ध है। दुनिया भर में मध्यप्रदेश का पन्ना बेस्ट क्वालिटी के हीरे के लिए मशूहर है। अब मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोने की खदान मिलने की पुष्टि हुई है।
जबलपुर में सोना मिलने की पुष्टि होने से प्रदेशवासियों में हर्ष का माहौल है। भू-वैज्ञानिकों ने कई सालों की खोजबीन के बाद जबलपुर में सोने की खदान मिलने का दावा किया है। भूवैज्ञानिकों ने जमीन के नीचे सोने के भंडार का पता लगाया है। यह खोज सिहोरा तहसील के महंगवा केवलारी क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि, कई सालों से यहां खोज और सैंपलिंग का काम चल रहा था। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार यहां सोने का भंडार लगभग 100 हेक्टेयर में फैला है। भू-वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां लाखों टन सोना हो सकता है।
अब तक आयरन, मैंगनीज, बॉक्साइट और अन्य मार्बल के लिए पहचान रखने वाले जबलपुर सोने के भंडार के लिए भी जाना जाएगा। जबलपुर में पहले से ही 42 खदानें हैं। अब सोने का भंडार मिलने के बाद न केलव प्रदेश बल्कि देश के लिए भी अच्छी खबर है। बता दें कि जबलपुर से निकलने वाला ज्यादातर लोहा चीन सहित दूसरे देशों में भेजा जाता है। सोने का भंडार मिलने से इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की एक नई लहर आ सकती है।
यह भी पढ़ें :
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की टीम ने महंगवा केवलारी में मिट्टी के नमूनों की जांच की थी। जिसके बाद पता चला कि यहां कि मिट्टी में सोना, तांबा और अन्य कीमती धातुएं मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि रासायनिक परीक्षणों से सोने के साथ-साथ तांबा और अन्य कीमती खनिजों की भी पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर में सोने का भंडार मिला मध्य भारत की सबसे महत्वपूर्ण खनिज खोजों में से एक हो सकती है। इस खोज के बाद दुनियाभर की नजरें जबलपुर पर आकर पर है। कहा जा रहा है कि अगर सिहोरा में वाकई में सोने का भंडार मिला तो मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की भी किस्मत चमक सकती है।