Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘देश में पिछले 9 वर्ष में प्रति वर्ष औसतन 71 रेल दुर्घटनाएं घटीं’

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jul 27, 2023 | 02:42 PM

Image source: Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश में वर्ष 2004 से 2014 के दौरान परिणामी रेल दुर्घटनाओं की औसत संख्या प्रति वर्ष 171 थी जो वर्ष 2014 से 2023 के दौरान औसतन 71 प्रतिवर्ष दर्ज की गई। सरकार ने लोकसभा को यह जानकारी दी। लोकसभा में अरविंद सावंत के प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यह जानकारी दी।  रेल मंत्री द्वारा निचले सदन में पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 में 135 रेल दुर्घटना, वर्ष 2015-16 में 107, वर्ष 2016-17 में 104, वर्ष 2017-18 में 73, वर्ष 2018-19 में 59, 2019-20 में 55, वर्ष 2020-21 में 22, वर्ष 2021-22 में 35 और वर्ष 2022-23 में 48 रेल दुर्घटनाएं घटीं।   

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले नौ वर्ष में परिणामी रेल दुर्घटनाओं की कुल संख्या 638 दर्ज की गई। सरकार द्वारा निचले सदन में पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले नौ वर्ष के दौरान परिणामी रेल दुर्घटनाओं में 781 व्यक्तियों की मौत हुई जबकि इस अवधि में 1545 लोग घायल हुए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने रेलपथ, सिग्नल प्रणाली, इंजन आदि में सुधार लाने के लिए कई उपाए किए। वर्ष 2017-18 में 5 वर्ष की अवधि के लिए एक लाख करोड़ रूपये की राशि के साथ महत्वपूर्ण संरक्षा कार्य करने तथा उनके नवीनीकरण एचं उन्नयन के लिए राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष का सृजन किया गया था।     

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष के कार्यों पर 1.08 लाख करोड़ रूपये खर्च किये गए। रेल मंत्री ने बताया कि मानवीय विफलताओं के कारण दुर्घटनाओं को समाप्त करने के लिए 31 मई 2023 तक 6,427 स्टेशनों पर सिग्नल एवं प्वाइंट के केंद्रीकृत परिचालन वाली इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की व्यवस्था की गई है। वैष्णव ने बताया कि समपार फाटकों पर संरक्षा बढ़ाने के लिए 31 मई तक 11,093 समपार फाटकों की इंटरलॉकिंग की व्यवस्था की गई है। (एजेंसी)

Railway minister ashwini vaishanv said in the last 9 years on an average 71 train accidents occurred every year in the country

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2023 | 02:42 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मोहन भागवत जैसा बोले, वैसा करके बताए’, नाना पटोले ने बोला हमला, ट्रिपल इंजन सरकार को दी नसीहत

2

मनोज जरांगे को आजाद मैदान में आंदोलन की मंजूरी, पुलिस ने रखीं कड़ी शर्तें

3

गणेशोत्सव के लिए अकोला पुलिस का जोरदार एक्शन, 2200 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

4

त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान होंगे कप्तान, मुजीब उर रहमान की वापसी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.