Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद…JPSC-JSSC विवाद पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- छात्रों की आवाज सुने सरकार

JPSC JSSC Student Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि जो छात्र आंदोलन हो रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हो रही है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:04 PM

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Statement On Jharkhand Student Protest: झारखंड में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद में छात्र धरना प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं। इस छात्र आंदोलन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने कहा कि देश का एजुकेशन सिस्टम ढह गया है। इससे पहले कांग्रेस अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पार्टी का स्पष्ट किया था। उनका कहना था कि हम छात्रों के साथ हैं। उनकी समस्या के लिए लड़ते रहेंगे।

हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देश में जो छात्र आंदोलन हो रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ हो रही है। मैंने साफ कहा है, देहरादून कहा है, कोटा में कहा है और इलाहाबाद में जाकर कहने वाला हूं- हमारा एजुकेशन सिस्टम कोलैप्स्ड है, बहुत मंहगा है।

सम्बंधित ख़बरें

पुजारी का वेश और दान पेटी.. संसद में विरोध प्रदर्शन पड़ा भारी, राहुल गांधी समेत 5 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू

JPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात

जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय

हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है। हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए और एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वो कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड की सरकार हो। : Gen-Z के सवाल पर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/wXkuFBgy5J — Congress (@INCIndia) August 6, 2026

आगे उन्होंने कहा कि हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या झारखंड की सरकार हो।

ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2026: संसद गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी से मिले किरेन रिजिजू

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी किया समर्थन

वही, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ है। राहुल गांधी की बात दोहराते हुए खरगे ने कहा कि झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो, कहीं भी हो, हम सब, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे विद्यार्थियों के साथ खड़े हैं। चाहे हमारा alliance partner हो या चाहे हमारा opposition हो, हम विद्यार्थियों व युवकों के साथ हैं। उनकी समस्या को हल करने के लिए हम लड़ते रहेंगे।

Rahul gandhi statement on jpsc jssc jharkhand student protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:04 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Mallikarjun Kharge
  • Paper Leak
  • Rahul Gandhi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.