Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

JPSC-JSSC विवाद पर बड़ी खबर: छात्रों की 11 सदस्यीय स्पेशल टीम तैयार, जानें कौन-कौन पहुंचाएगा सरकार तक बात

JPSC JSSC Protest Ranchi: रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध के बीच सरकार से वार्ता के लिए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित हो गई है। इसकी सूची SDO को सौंपी गई है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 06, 2026 | 05:24 PM

हेमंत सोरेन से मिलेगा छात्रों प्रतिनिधमंडल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jharkhand Student Delegation Talks: झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में कई दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह पर बैठे छात्रों और राज्य सरकार के बीच आखिरकार बातचीत की कोशिश हुई। सरकार की ओर से रांची के एसडीओ कुमार रजत बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों से कहा था कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। पांच या सात छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भेजिए। सरकार हर मुद्दे पर बातचीत से हल निकालने को तत्पर है, लेकिन छात्रों ने भी साफ जवाब दे दिया।

बातचीत के लिए छात्रों ने प्रतिमंडल की सूची SDO को सौंप दी है। छात्रों ने कहा कि बातचीत होगी, लेकिन बंद कमरे में नहीं। कैमरे के सामने होगी। मीडिया की मौजूदगी में होगी। जो बात होगी, सबके सामने होगी। छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ कुछ लोगों का मुद्दा नहीं है। पूरे झारखंड के युवाओं का सवाल है, इसलिए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

SDO को सौंपी गई प्रतिनिधिमंडल की सूची

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में राज्य सरकार से बातचीत के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र, एक वकील और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसका मतलब कुल 11 लोग चुने गए हैं। यह सूची SDO को सौंप दी गई है। बैठक की जगह और समय का फैसला राज्य सरकार करेगी और छात्रों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

जब हुड़दंग मचाना हो तब निकलते हैं राहुल, कंगना का तंज, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर रखी बेबाक राय

JPSC Scam: DSP के लिए 1.2 करोड़, BDO 90 लाख? झारखंड विधानसभा में गूंजा नौकरियों का रेट चार्ट, बढ़ा बवाल

JPSC धांधली में CID का बड़ा एक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 गिरफ्तार, जरूरत पड़ी तो अमित शाह से करेंगे बात

JPSC Protest: 13 दिन के आंदोलन के बाद झुकी हेमंत सरकार, 4 मंत्रियों की कमेटी तैयार, बंद कमरे में नहीं होगी बात

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध-प्रदर्शन के मामले में राज्य सरकार से बातचीत के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल चुना गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में 8 छात्र, एक वकील और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। इसका मतलब कुल 11 लोग चुने गए हैं। यह सूची SDO को सौंप दी गई है। बैठक… pic.twitter.com/I4is9sx2GI — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2026

CM सोरेन ने की राज्यपाल से मुलाकात

इसके पहले बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रख रही है। छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जो शिकायतें हैं, उनकी जांच चल रही है। एजेंसी तत्परता के साथ काम कर रही है। हर समस्या का हल संवाद से निकालने की कोशिश होगी।

ये भी पढे़ं- जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान

सरकार ने जारी किया बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। जिसकी भी कोई बात है, वह सरकार तक पहुंचा सकता है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद जो सच होगा, वही सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का मामला सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं है। दूसरे राज्यों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। अब यह राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत की जाएगी।

Jpsc jssc protest ranchi talks student delegation formed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Paper Leak
  • Ranchi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.