Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अडानी को सेफ कर रहे मोदीजी, रेलवेकर्मी की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस घटना संबंधी एक समाचार साझा करते हुए लिखा कि आम लोग कब सुरक्षित होंगे, मोदी जी? राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आप तो बस एक अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 10, 2024 | 07:17 AM

राहुल गांधी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में शंटिंग के दौरान इंजन तथा एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से हुई एक रेलवे कर्मचारी की मौत के लिए शनिवार को रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लंबे समय से जारी लापरवाही तथा उपेक्षा का नतीजा है। बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण होता है जो झटके से बचाता है। बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए लगाया जाता है।

बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब बिहार के बेगूसराय जिले में बरौनी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग हो रही थी। इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने के कारण अमर कुमार (25) की मौत हो गई।

पीएम मोदी पर बोला हमला

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस घटना संबंधी एक समाचार साझा करते हुए लिखा कि आम लोग कब सुरक्षित होंगे, मोदी जी? राहुल गांधी ने आगे लिखा कि आप तो बस एक अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि यह भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल की लंबे समय से जारी लापरवाही, उपेक्षा तथा जान बूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है।

सम्बंधित ख़बरें

‘आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं’, मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी; उठाया आदिवासियों का मुद्दा

जेल से बाहर आए ‘बाहुबली’ अनंत सिंह, समर्थकों ने फूलों से लादी गाड़ी; जोश देख बदला मोकामा का सियासी माहौल

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, एक क्लिक में यहां से करें चेक

बिहार दिवस पर खेसारी लाल का संदेश, बोले- बिहारी अब मजबूरी नहीं ताकत हैं

क्या कहा रेलवे ने?

पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने मीडिया को बताया कि यह घटना सुबह बरौनी स्टेशन पर हुई। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है तथा साथ ही चिंता का विषय भी है। ऐसी कवायद के दौरान तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन हुआ होगा। चंद्रा ने आगे कहा कि घटना की वजह जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- “…तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे” पुणे में राज ठाकरे ने खेला हिंदुत्व का कार्ड, उद्धव को बनाया निशाना

यह भी पढ़ें:- ‘बंटोगे तो कटोगे’ ने करवा दिया एनडीए में बंटवारा? महाराष्ट्र से लेकर यूपी-बिहार तक सामने आए मतभेद

Rahul gandhi speaks on death of a railway employee after being crushed between trains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 07:17 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.