-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Raj Thackeray Played Hindutva Card In Pune Hanuman Chalisa Recited In Front Of Mosque
“…तो मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे” पुणे में राज ठाकरे ने खेला हिंदुत्व का कार्ड, उद्धव को बनाया निशाना
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर हिंदुत्व का कार्ड खेला है। राज ठाकरने ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग दोहराई है।

राज ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर हिंदुत्व का कार्ड खेला है। राज ठाकरने ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग दोहराई है। पुणे में एक रैली के दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
जनसभा के दौरान राज ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा जल्द से जल्द दिए जाने चाहिए। कहीं भी लोगों को परेशानी पहुंचाने वाले लाउडस्पीकर नहीं बजने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर लाउडस्पीकर मंदिर में हैं और 365 दिन बज रहे हैं तो उन्हें भी हटा दें। हम लोग बस मंदिर जाते हैं, भगवान के पैर छूते हैं और एक मिनट में वापस आ जाते हैं।”
मस्जिदों के सामने करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
अपने भाषण के दौरान एमएनएस चीफ ने कहा कि जब बालासाहेब ठाकरे के बेटे यानी उद्धव ठाकरे सीएम थे, तब भी मैंने लाउडस्पीकर का विरोध किया था। उस दौरान मेरे 17,000 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए गए। इस दौरान ठाकरे ने यह भी कहा कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
नासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
‘क्या महाराष्ट्र में ठेकेदार पैदा नहीं हुए?’ नासिक कुंभ मेले के ठेके गुजरातियों को देने पर भड़के राज ठाकरे
‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
अमरावती में भी पकड़ा था हिंदुत्व का एजेंडा
अमरावती में भी राज ठाकरे बुधवार को ने हिंदुत्व का एजेंडा पकड़ा था। उन्होंने कहा कि हिंदू बिखरे हुए हैं, वे सिर्फ दंगों के दौरान एक साथ आते हैं और मुसलमान मस्जिदों से महाविकास अघाड़ी को वोट देने के लिए फतवा जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में आपने देखा होगा कि हिंदुओं के वोट बिखर जाते हैं, क्योंकि हम हिंदू हैं तो सिर्फ दंगों के दौरान हिंदू होते हैं। ये सड़क पर नमाज पढ़ते हैं। सबका धर्म उनके घर में है, फिर सड़क पर नमाज क्यों पढ़ी जाती है?
शरद पवार पर बोला था जमकर हमला
अमरावती में राज ठाकरे ने आगे कहा कि जब नवनीत राणा लोकसभा हार गई, तो मुसलमान सड़कों पर क्यों आए? इससे पहले भी अमरावती में दंगे हुए हैं। मुझे एक बार सत्ता दे दो, मैं यह सब ठीक कर दूंगा। हिंदुत्व का माहौल खराब करने और कम करने के लिए हिंदुओं को जातियों में बांटा गया, क्योंकि महाराष्ट्र में एक संत काम कर रहे हैं, उनका नाम संत शरद चंद्र पवार है। उन्होंने कहा कि अभी मराठा और ओबीसी का विवाद है, इसके संस्थापक शरद पवार हैं।
यह भी पढ़ें:- एक हो जाएंगे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे? चुनाव के बीच अमित ठाकरे ने कही बड़ी बात!
Raj thackeray played hindutva card in pune hanuman chalisa recited in front of mosque
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














