Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहते हैं, इस चुनाव का उद्देश्य इसे बचाना है: राहुल गांधी

  • By साक्षी सिंह
Updated On: May 06, 2024 | 03:29 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

अलीराजपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देश का संविधान बदलना चाहते हैं इसलिए मौजूदा लोकसभा चुनाव का उद्देश्य देश के संविधान को बचाना है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट (Ratlam-Jhabua Lok Sabha seat) के अंतर्गत अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों के हित में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाए।

यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए है

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से जाति जनगणना की वकालत की और दावा किया कि इससे लोगों की स्थिति के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा और देश में राजनीति की दिशा बदल जाएगी। गांधी ने कहा, यह चुनाव देश के संविधान को बचाने के लिए हो रहा है। भाजपा, आरएसएस इसे बदलना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) इसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को बदलने के इरादे से 400 पार यानी 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य का नारा दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

Video: सीएम मोहन यादव से मिलने के लिए तड़पी आदिवासी बेटी, फूट-फूटकर रोई अनामिका, अब…

MP में बड़ा घोटाला…गोबर-गोमूत्र पर रिसर्च के पैसे भी अपनी रईसी पर खर्च कर दिए अफसर

सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका! MPPSC में निकली बंपर वैकेंसी, एक लाख से ज्यादा सैलरी

#WATCH रतलाम, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जो भी भारत के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो के मिला है जल जमीन जंगल का हक संविधान ने दिया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे किया जाए और उनका पूरा का पूरा राज हो। आपके अधिकार आपसे छीने जाएं। हम उनको रोकने की कोशिश कर… pic.twitter.com/AXMJzAJJe6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2024

पहली नौकरी पक्की योजना

वायनाड से सांसद गांधी ने दावा किया, लेकिन, 400 सीटें तो छोड़िए, भाजपा को इस बार 150 से ज्यादा सीटें भी नहीं मिलेंगी। गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को कंपनियों में एक साल की प्रशिक्षुता और उसके बाद नौकरी सुनिश्चित करने के लिए पहली नौकरी पक्की योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान युवाओं को प्रति माह 8,500 रुपये का भत्ता मिलेगा, जो एक वर्ष में एक लाख रुपये होगा।

13 मई को यहां मतदान

गांधी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने पर महिलाओं को लखपति बनाने के लिए उनके खातों में 8,500 रुपये प्रति माह देना शुरू कर देगी। कांग्रेस ने आदिवासी बहुल रतलाम-झाबुआ सीट से भाजपा की अनीता नागर चौहान के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मैदान में उतारा है। यहां 13 मई को मतदान होगा।

Rahul gandhi says bjp and rss want to change constitution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2024 | 03:29 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Election
  • Lok Sabha Election 2024
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.