Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी का नया सरकारी बंगला: जन्मदिन पर शिफ्ट हुए नए आवास में, सुनहरी बाग रोड बना नया ठिकाना VIDEO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 19 जून को अपने जन्मदिन पर सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 सरकारी बंगले में शिफ्ट होकर उसे अपना आधिकारिक निवास बना लिया। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता विपक्ष बनने पर कैबिनेट मंत्री स्तर पर मिला।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 20, 2025 | 12:06 PM

नए आवास में शिफ्ट हुए राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अब अपने नए सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। खास बात यह रही कि यह काम इन्होंने अपने जन्मदिन 19 जून के दिन किया है। राहुल गांधी का यह बंगला राजनीति के क्षेत्र में कितना लकी साबित होगा, यह देखने वाली बात होगी। अब राहुल गांधी का नया पता बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड है, जिसे उन्होंने अपने आधिकारिक निवास के रूप में स्वीकार कर लिया है।

कैबिनेट मंत्री स्तर का मिला टाइप-8 बंगला

लोकसभा में विपक्ष के नेता बनाए जाने के बाद राहुल गांधी को केंद्र सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री स्तर का टाइप-8 सरकारी बंगला आवंटित किया गया। यह बंगला पहले कर्नाटक से बीजेपी के नेता और पूर्व सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ए. नारायणस्वामी के पास था, जिन्होंने इसे 2021 से 2024 तक इस्तेमाल किया था।

तुगलक लेन से सुनहरी बाग रोड तक का सफर

राहुल गांधी ने इससे पहले वर्षों तक 12, तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास में निवास किया था, जो उन्हें एक सांसद के तौर पर आवंटित हुआ था। लेकिन 2023 में मानहानि के एक मामले के चलते जब उन्हें लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया, तो उन्होंने वह बंगला खाली कर दिया और अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ निवास में रहने लगे थे। अब, लोकसभा में नेता विपक्ष बनने के बाद उन्हें फिर से सरकारी बंगला आवंटित किया गया है।

मानसून सत्र से पहले रहेंगे नए बंगले में

राहुल गांधी ने गुरुवार से अपने निजी सामान को बंगला नंबर-5 में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और उससे पहले वे पूर्ण रूप से इस नए आवास में रहने लगेंगे। यह बंगला दिल्ली के वीआईपी क्षेत्र में स्थित है और इसकी सुरक्षा, सुविधाएं और आकार एक वरिष्ठ मंत्री के दर्जे के अनुरूप हैं।

देखें वीडियो

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नया पता…..
5 सुनहरी बाग़ रोड, न‌ई दिल्ली – 1

राहुल गांधी आज अपने जन्मदिन के अवसर पर इस घर में शिफ्ट हुए हैं। pic.twitter.com/ZVJXpE5Hrg

— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) June 19, 2025

राजनीतिक संकेत और बदलाव की चर्चा

राहुल गांधी के इस नए पते को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि यह महज एक स्थानांतरण नहीं है, बल्कि राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत हो सकता है। जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई करते हुए भारत जोड़ो यात्रा और अब संसद में विपक्ष के नेता की भूमिका संभाली है, यह नया बंगला उनके सशक्त और स्थायी राजनीतिक नेतृत्व की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।

कर्नाटक सरकार के फैसले से सियासत गरमाई, अल्पसंख्यकों का आरक्षण 10% से बढ़ाकर 15% किया गया

राहुल गांधी का जन्मदिन इस बार सिर्फ व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं रहा, बल्कि एक नई राजनीतिक शुरुआत का प्रतीक भी बन गया। अब जब वे संसद में विपक्ष की आवाज होंगे और केंद्र सरकार के सामने चुनौती पेश करेंगे, तो उनका नया सरकारी आवास उनके इस नए दायित्व का प्रतीक बन गया है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुनहरी बाग रोड से निकली रणनीति भारतीय राजनीति को क्या नया मोड़ देती है।

Rahul gandhi new government bungalow sunehri bagh road became his new residence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 11:45 AM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Sonia Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

‘खड़ा हूं आज भी वहीं…’, राहुल के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का नड्डा ने मीम की भाषा में उड़ाया मजाक

3

बिहार का सियासी पारा होगा हाई, 22 अगस्त को पटना आ रहे पीएम मोदी; गंगा पुल का करेंगे उद्घाटन

4

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.