-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Birthday Special Political Entry And London Secret Life
जन्मदिन विशेष: कैसे हुई राहुल गांधी की सियासी एंट्री, क्यों तीन साल तक लंदन में नाम बदलकर किया काम?
- Written By: अभिषेक सिंह
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी गुरुवार 19 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से लेकर आए हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज यानी गुरुवार 19 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ अन्य लोग भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से लेकर आए हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में हुआ था। अगर हम कहें कि राहुल गांधी एक राजनीतिक वंश के मुख्य उत्तराधिकारी हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अपना नाम तक बदलना पड़ा।
राहुल गांधी की राजनैतिक विरासत
राहुल गांधी के परिवार की बात करें तो उनके परदादा यानी दिवंगत और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे हैं। वहीं उनकी दादी इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इतना ही नहीं उनके पिता राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद वे देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल गए। राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद कांग्रेस नेता ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल की डिग्री हासिल की।
क्यों राउल विंसी बने राहुल गांधी?
साल 1983 की बात है। जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान राहुल गांधी को घर पर ही रहकर पढ़ाई करनी पड़ी। इसके बाद प्रधानमंत्री बने राहुल के पिता राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई। इसलिए सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी को अपना नाम बदलकर उच्च शिक्षा पूरी करनी पड़ी।
ग्रेजुएशन के बाद राहुल ने करीब तीन साल तक लंदन के मॉनिटर ग्रुप में काम किया। यह कंपनी मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की कंसल्टिंग फर्म थी। यही वो समय था जब राहुल गांधी की जान को भी खतरा माना जा रहा था। यही वजह है कि यहां भी उन्होंने राउल विंसी के नाम से काम किया।
2017 में बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
साल 2004 में राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में कदम रखा। राहुल ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। इस चुनाव में राहुल एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। राहुल गांधी को 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष पद मिला था।
इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी से करारी हार का सामना करना पड़ा और यह हार सिर्फ राहुल गांधी की नहीं थी बल्कि पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। जिसके बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
Rahul gandhi birthday special political entry and london secret life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Jul 24, 2026 | 01:55 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’
Jul 24, 2026 | 01:55 PMयूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस! सेंट पीटर्सबर्ग में मची भारी तबाही; 50 उड़ानें ठप
Jul 24, 2026 | 01:54 PMBhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Jul 24, 2026 | 01:54 PMवाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
Jul 24, 2026 | 01:46 PMDivyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Jul 24, 2026 | 01:46 PMभंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन
Jul 24, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













