संविधान का अपमान कर रहे राहुल गांधी? इलेक्शन कमीशन ने दिया आरोपों का जवाब, थमेगा या बढ़ेगा बवाल?

CEC Gyanesh Kumar: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन न हो और फिर वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान नहीं तो क्या है?
rahul-gandhi-insulting-constitution-election-commission-responds
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Election Commission Press Conference: भारतीय चुनाव आयोग राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। इस दौरान चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों का जन्म चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन के साथ ही होता है। इसलिए हमारे लिए न कोई पक्ष और न विपक्ष है। सभी सभी राजनीतिक दल समकक्ष हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अगर सही समय पर त्रुटि हटाने का आवेदन न हो और फिर वोट चोरी जैसे गलत शब्दों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह किया जाए तो ये लोकतंत्र का अपमान नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वोट चोरी के आरोप लगाए लेकिन सबूत मांगने पर जवाब नहीं मिला। इस तरह के आरोपों से इलेक्शन कमीशन नहीं डरता है।

और क्या बोले CEC ज्ञानेश कुमार?

उन्होंने आगे कहा कि जब चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, तो हम स्पष्ट करते हैं कि चुनाव आयोग निडरता के साथ गरीब, अमीर, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी धर्मों-वर्गों के लोगों के साथ चट्टान के साथ खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा।

'वोट चोरी' पर थमेगा या बढ़ेगा बवाल?

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब 'वोट चोरी' के आरोपों पर बवाल थमेगा या फिर और बढ़ेगा? इसके जवाब अब से बस कुछ ही देर में आपको मिल जाएगा। क्योंकि जिस तरह से चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी है। इस लिहाज से देखा जाए तो बवाल फिलहाल नहीं थमने वाला है।

राहुल गांधी ने लगाए थे बड़े आरोप

आपको बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 7 अगस्त को EC पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बड़े लेवल पर 'वोट चोरी' हो रही है। राहुल ने कहा था कि हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग चोरी में शामिल है, और वे भाजपा के लिए ऐसा कर रहे हैं।'

1 घंटे 11 मिनट और 22 पेज का प्रजेंटेशन

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने स्क्रीन पर वोटर लिस्ट की कुछ तस्वीरें भी दिखाई थीं।

राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। इसके बाद मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी हुई है। 'वोट चोरी' के इस मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com