- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Insulted The National Anthem And The President Video Viral
‘राहुल गांधी ने राष्ट्रगान और राष्ट्रपति का किया अपमान’, भाजपा नेता ने वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: Saurabh Pal
संसद में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्ता व विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मौजूद रहीं...

राहुल गांधी(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संसद में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सत्ता व विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मौजूद रहीं। संविधान दिवस समारोह कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रपति का अभिववाद न करके उनका अपमान करने का आरोप लगा है।
समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस नेता का ध्यान कहीं और था।
Congress always disrespects President Smt Droupadi Murmu ji, because she is the first Tribal woman to occupy the highest office of the land. Rahul Gandhi and family despise SC, ST and OBCs. It shows. pic.twitter.com/CR3v8pAioL — Amit Malviya (@amitmalviya) November 26, 2024
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नवभारत विशेष: कर्नाटक में फेरबदल क्या गुल खिलायेगा ?, जाति सर्वे रिपोर्ट में नए आरक्षण फार्मूले की मांग
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
अमित मालवीय ने कार्यक्रम के दो वीडियो साझा किए है, जिसमें से एक में राष्ट्रगान बजते समय राहुल गांधी को बगल में देखते हुए दिखाया गया है, जबकि अन्य नेता या तो सीधे या नीचे की ओर देखते हुए सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में राहुल गांधी कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेता मंच पर खड़े हैं। वीडियो में राहुल गांधी को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किए बिना मंच से उतरते हुए भी दिखाया गया है।
भाजपा नेता मालवीय ने कांग्रेस नेता की हाल में की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए X पोस्ट में लिखा, ‘राहुल गांधी 50 सेकंड के लिए भी अपना ध्यान एक जगह नहीं लगा सकते है और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पर बहुत ही अरुचिकर टिप्पणी करने का दुस्साहस कर सकते हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस के कार्यक्रम कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को भूलने की बीमारी है।
मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जैसे ही राष्ट्रगान समाप्त हुआ, मंच के किनारे खड़े राहुल गांधी को नीचे उतरने का प्रयास करते देखा गया, जबकि अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किया। इसी को लेकर मालवीय का आरोप है कि गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने लिखा, ‘कांग्रेस हमेशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अनादर करती है, क्योंकि वह देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली महिला पहली आदिवासी है। इससे पता चलता है कि राहुल और गांधी उनका परिवार एससी, एसटी और ओबीसी का तिरस्कार करते हैं।
वहीं अब सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के इस वीडियो पर जंग छिड़ गई है। कुछ लोगों ने कहा कि उनका यह व्यवहार आदिवासी पृष्ठभूमि के कारण राष्ट्रपति के प्रति पूर्वाग्रह से उपजा है। अन्य लोगों ने इसे अहंकार बताया, जबकि कुछ ने इसे महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उनकी निराशा से जोड़ा। बीजेपी के आरोपों पर अब तक न तो राहुल गांधी और न ही अन्य कांग्रेस नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया दी है।
Rahul gandhi insulted the national anthem and the president video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














