दिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा

Digvijaya Singh Padyatra Begins From 20 October: दिग्विजय सिंह का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया और निजी मोबाइल छोड़ा, 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा, राम मंदिर चंदे का मांगेंगे हिसाब।
दिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा
दिग्विजय सिंह ने छोड़ा एक्स अकाउंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Digvijaya Singh Secretary Manage Their Phone Number: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संचार को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपना आधिकारिक एक्स अकाउंट और निजी मोबाइल नंबर अपने सचिव सचिन वत्स को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि आगामी अयोध्या पदयात्रा के दौरान वे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे और किसी भी राजनीतिक बयान से दूरी बनाए रखेंगे।

दिग्विजय सिंह का एक्स हैंडल, जो पहले @digvijaya_28 के नाम से संचालित होता था, अब ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह (Office of Digvijaya Singh) के नाम से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अपना निजी मोबाइल नंबर भी अपने सचिव सचिन वत्स को सौंप दिया है। दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए संदेश में लिखा कि अब वे इस नंबर का उपयोग नहीं करेंगे। इस नंबर पर आने वाले सभी महत्वपूर्ण संदेश और जानकारियां उनके सचिव उन्हें उपलब्ध कराते रहेंगे। उन्होंने लोगों से पहले की तरह सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

20 अक्टूबर से शुरू होगी उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा

दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनकी प्रस्तावित पदयात्रा अब 20 अक्टूबर 2026 यानी विजयदशमी के दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से शुरू होगी और अयोध्या तक पहुंचेगी। शुरुआत में यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। करीब 1,000 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा के दौरान वे सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखेंगे और किसी भी राजनीतिक दल के बैनर तले यात्रा नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान वे कोई राजनीतिक बयान भी नहीं देंगे।

'अब धर्म की रक्षा के लिए काम करूंगा'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे 80 वर्ष के हो चुके हैं और सार्वजनिक जीवन में उन्हें पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि वे पार्टी नेतृत्व से कह चुके हैं कि अब नई पीढ़ी को अवसर दिया जाए। उनका कहना है कि अब वे केवल धर्म और सामाजिक मुद्दों पर कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य से निकाली जा रही है।

राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगेंगे, कारसेवक होंगे मुख्य अतिथि

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का दान दिया था। उनका आरोप है कि मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और महाकाल मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वकीलों से सलाह लेकर वे अयोध्या की अदालत में याचिका दायर करेंगे और चंदे का पूरा हिसाब मांगेंगे।

इस पदयात्रा में अयोध्या आंदोलन के दौरान चार गोलियां लगने वाले कारसेवक संतोष दुबे मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने वाले श्रद्धालुओं से अपनी रसीद के साथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

https://youtu.be/mdek-qTG0TQ?si=yRRoxyhv9ANSCqZe

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com