
कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Guru Teg Bahadur 350th Shaheedi Diwas: नवी मुंबई, शहीद श्री गुरु तेग बहादुर’ की 350 वीं शहादत की सालगिरह पर आयोजित होने वाले हिंद की चादर प्रोग्राम की जोरदार तैयारियां की जा रहीं हैं। आगामी 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को खारघर, नवी मुंबई में विशेष प्रोग्राम होगा। कार्यक्रम में स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। इस राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत ओवे मैदान, सेक्टर 29, खारघर, नवी मुंबई में ‘अरदास’ के साथ हुई। जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल” के नारों से इलाका गूंज उठा।
इस दौरान कोंकण विभागीयआयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, सिडको के एमडी विजय सिंघल, नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे, नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे, ठाणे जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल, उप जिला कलेक्टर रवींद्र राठौड़, सिडको संयुक्त प्रबंध निदेशक राजा दयानिधि, सिडको संयुक्त प्रबंध निदेशक गणेश देशमुख, सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगड़े, पनवेल मनपा आयुक्त मंगेश चितले, अतिरिक्त आयुक्त फरोग मुकादम, उपायुक्त विजय म्हसाल, पुलिस उपायुक्त प्रशांत मोहिते, रश्मि नांदेडकर, यातायात उपायुक्त तिरुपति काकड़े उपस्थित रहे।
इसके अलावा हिंद की चादर कार्यक्रम के राज्य स्तरीय समिति के समन्वयक रामेश्वर नाईक, क्षेत्रीय आयोजन समिति, नवी मुंबई के अध्यक्ष अमरपाल सिंह रंधावा, सुप्रीम काउंसिल, नवी मुंबई गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसल सिंह सिद्धू, खारघर गुरुद्वारा के अध्यक्ष परमजीत सिंह बल, महाराष्ट्र राज्य सिख समन्वय समिति के चरणदीप सिंह (हैप्पी सिंह), राज्य स्तरीय समिति के संयोजक महाराष्ट्र स्टेट पंजाबी साहित्य अकादमी के वर्किंग प्रेसिडेंट बाल मिल्कित सिंह, नवी प्रेस क्लब के प्रेसिडेंट और कोंकण डिविजनल रिकग्निशन कमेटी के प्रेसिडेंट मनोज जालनावाला के साथ सिख, सिकलगर, बंजारा, लबाना, मोहयाल, सिंधी, वाल्मीकि, उदासल और भगत नामदेव (वारकरी) कम्युनिटी के रिप्रेजेंटेटिव मौजूद थे।
बताया गया कि “हिंद दी चादर” प्रोग्राम में राज्य व देशभर से लाखों लोग शामिल होंगे। संत ज्ञानी हरनाम सिंह ने ‘हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर’ के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इसका मकसद श्री गुरु तेग बहादुर की बहादुरी के इतिहास को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर मेयर चुनाव में हो गया खेला! BJP ने ठाकरे से मिलाया हाथ, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी फिर भी सत्ता से दूर
नागपुर और नांदेड़ में “हिंद दी चादर” के सफल आयोजन में एडमिनिस्ट्रेशन का सहयोग बहुत जरूरी रहा। कोंकण डिविजनल कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के मौके पर खारघर में होने वाले अयोजन के लिए प्रशासन ने एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। रायगढ़ और ठाणे डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने 25 कमेटियां बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नागपुर और नांदेड़ में सफल प्रोग्राम के बाद अब खारघर में हो रहे प्रोग्राम ने देश-विदेश के भक्तों का ध्यान खींचा है।






