Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं, शहर छोड़ो, गांव भागो…’,LPG किल्लत पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Rahul Gandhi: देशभर में LPG संकट पर राहुल गांधी का बड़ा हमला! पीएम मोदी की तुलना 'कोविड कुप्रबंधन' से करते हुए कहा- "नीति शून्य, घोषणा बड़ी और बोझ गरीबों पर।" मजदूरों के पलायन पर जताई चिंता।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 06, 2026 | 02:21 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi on LPG Crisis: देशभर में एलपीजी संकट (रसोई गैस की किल्लत) ने आम लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। इस संकट पर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी के बयान पर हमला किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने इस समस्या को कोविड जैसी रणनीति से निपटने की योजना बनाई थी, जो पूरी तरह से विफल साबित हुई।

सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा, “मोदी जी ने कहा था – LPG गैस संकट को COVID की तरह हैंडल करेंगे। और सच में वही किया, बिल्कुल COVID जैसे ही – नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर।”

मज़दूरों के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कहा कि ₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूर अब रसोई गैस की कीमतों के कारण इसे अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। “रात को घर लौटते मज़दूरों के पास चूल्हे जलाने तक के पैसे नहीं। नतीजा – शहर छोड़ो, गांव भागो,” उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि “जो मज़दूर टेक्सटाइल मिल्स और फैक्ट्रीज़ की रीढ़ हैं, वही आज टूट रहे हैं। टेक्सटाइल सेक्टर पहले से ICU में है, मैन्युफैक्चरिंग दम तोड़ रही है,” और यह संकट “कूटनीति की मेज़ पर हुई उस चूक” के कारण आया है जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती।

सम्बंधित ख़बरें

Assam Chunav 2026: शाही परिवार की हार की सेंचुरी लगेगी, असम में PM मोदी का कांग्रेस पर वार, जनता से की ये अपील

BJP Foundation Day: स्थापना दिवस पर PM Modi ने दिया बड़ा संदेश, 2047 के लक्ष्य पर टिकी नजर, जानें क्या कहा

टूट की कगार पर MVA! उद्धव गुट ने कांग्रेस को बताया मतलबी, सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार पर नाराजगी

विधानसभा चुनाव: आज चेन्नई में चढ़ेगा सियासी पारा, आमने-सामने होंगे दो दिग्गज, दक्षिण के रण में शाह और राहुल

मोदी जी ने कहा था – LPG Gas Crisis को COVID की तरह हैंडल करेंगे। और सच में वही किया। बिल्कुल COVID के जैसे ही – नीति शून्य, घोषणा बड़ी, और बोझ गरीबों पर। ₹500-800 की दिहाड़ी कमाने वाले प्रवासी मज़दूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात को घर लौटते मज़दूर के पास… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 6, 2026

राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि जब अहंकार नीति बन जाता है, तो “अर्थव्यवस्था चरमराती है, मज़दूर पलायन करते हैं, उद्योग बर्बाद होते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है”। उन्होंने यह सवाल उठाया “हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है?”

एलपीजी संकट और प्रवासी मजदूरों की परेशानी

बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की कमी ने छोटे व्यवसायों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स को कठिनाइयों में डाल दिया है। उत्तराखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण ढाबों और सड़क किनारे के छोटे भोजनालयों को भारी परेशानी हो रही है। कई रेस्टोरेंट्स और दुकानों को बंद करना पड़ा है, जिससे कामकाजी वर्ग और व्यापारियों को रोज़मर्रा की गतिविधियों में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की एक चेतावनी और धड़ाम हुआ Share Market, ग्रीन आपेनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हुए लाल

विदेशी संकटों का असर

वहीं, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की कमी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है। यह संकट प्रवासी मजदूरों, छोटे व्यवसायों और आम लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है, और विपक्षी दलों ने इस पर लगातार सरकार से जवाबतलब किया है।

Rahul gandhi attack pm modi lpg gas crisis covid strategy fail migrant workers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 02:21 PM

Topics:  

  • LPG
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.