Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट

51000 Government Job Appointment Letters: पीएम नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेला में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 23, 2026 | 07:48 AM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi 19th Rozgar Mela: पीएम नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेला में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सभा को सभा को संबोधित भी करेंगे।

रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप ‘रोजगार मेला’ एक बड़ी पहल है जिसका मकसद इस सोच को हकीकत में बदलना है। इसकी शुरुआत से अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

47 जगहों पर होगा आयोजित

19वां ‘रोजगार मेला’ पूरे देश में 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश भर से चुने गए ये युवा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे। इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल

धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल

तिरोड़ा रेलवे स्टेशन पर जल्द लगेंगे कोच डिस्प्ले और ट्रेन इंडिकेटर बोर्ड, रेल प्रशासन ने दी मंजूरी

IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट

पीएम मोदी अनुसार, जनवरी में आयोजित हुए 18वें रोजगार मेले में युवाओं को कौशल से जोड़ना, उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है। इस पहल के माध्यम से अब तक लाखों युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।

11 बजे होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी कल अपने एक्स हैंडल पर रोजगार मेले को लेकर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा

देशभर के अपने युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। इसी दिशा में कल सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में शामिल होऊंगा। इसमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों के नियुक्ति पत्र सौंपने का सौभाग्य मिलेगा।… — Narendra Modi (@narendramodi) May 22, 2026

डिजिटल इंडिया से अर्थव्यवस्था का विस्तार

इसके बारें में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और सरकार लगातार युवाओं के लिए देश के भीतर और वैश्विक स्तर पर नए अवसर पैदा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने जिक्र किया था कि सरकार कई देशों के साथ व्यापार और आवाजाही संबंधी समझौते कर रही है, जिनसे युवा भारतीयों के लिए अनगिनत नए अवसर खुल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि ‘डिजिटल इंडिया’ ने एक नई अर्थव्यवस्था का विस्तार किया है, जिसके साथ भारत एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और कई अन्य सेक्टरों में एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर रहा है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हाहाकार! बीच रास्ते में रुकी मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्‍टेशन पहुंचे लोग

स्टार्टअप इकोसिस्टम में तेजी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हाल के समय में भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश किया है। परिणामस्वरूप कंस्ट्रक्शन से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार बढ़ा है। पीएम के अनुसार, देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। इस समय देश में लगभग दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप करीब 21 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

Pm modi 19th rozgar mela 51000 appointment letters government jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 07:48 AM

Topics:  

  • Digital India
  • Employment News
  • Indian Railway
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.