-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Advocates Removing 50 Percent Reservation Cap V Hanumantha Rao Warns Court
आरक्षण पर राहुल गांधी का बड़ा दांव, 50% सीमा हटाने की वकालत; कोर्ट को सीधी चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
Congress नेता हनुमंत राव ने कहा कि राहुल गांधी 50% आरक्षण की सीमा हटाने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने न्यायपालिका से अपील करते हुए कहा, "मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि वह हमारे रास्ते में न आए।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Remark on Reservation: आरक्षण की नीति पर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 50% की सीमा को हटाने की पुरजोर वकालत की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंता राव ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए न्यायपालिका से एक सीधी अपील भी कर डाली। उन्होंने कहा, “मैं अदालत से अनुरोध करता हूं कि हमारे रास्ते में न आएं।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42% आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
हनुमंता राव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10% आरक्षण दिया गया था, तब कांग्रेस ने उसका कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि अब जब पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने की बात आ रही है तो इसमें बाधा क्यों डाली जा रही है। उन्होंने कहा, “आखिर कोर्ट इस रास्ते में क्यों आ रहे हैं?” उनका यह बयान आरक्षण की सीमा को लेकर चल रही कानूनी और सामाजिक बहस को एक नई दिशा दे सकता है।
तेलंगाना में आरक्षण पर आर-पार की लड़ाई
हैदराबाद में रविवार को इस मुद्दे पर एक अहम गोलमेज बैठक हुई, जिसमें तेलंगाना की राजनीति के बड़े चेहरे शामिल हुए। पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मंत्री वक्ति श्रीहरि, श्रीनिवास गौड़, और गंगुला कमलाकर के साथ-साथ वी. हनुमंत राव जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में 60 से अधिक पिछड़ा वर्ग संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी समझौते के संघर्ष करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी
सुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
यह भी पढ़ें: ये हादसा नहीं, हत्या है… स्टाफ भागा, मरीज जल गए; SMS अग्निकांड पर विपक्ष का रुला देने वाला बयान
कानूनी मोर्चे पर बड़ी तैयारी
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद आर. कृष्णैया ने घोषणा की कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में देश के जाने-माने वकीलों की टीम खड़ी की जाएगी। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि 42 प्रतिशत आरक्षण पूरी तरह से कानूनी, संवैधानिक और सामाजिक रूप से उचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अदालतों या राजनीतिक विरोध के जरिए इस प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा और पिछड़ा वर्ग के सभी समुदाय एकजुट होकर इसका मुकाबला करेंगे।
Rahul gandhi advocates removing 50 percent reservation cap v hanumantha rao warns court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













