घायल हूं इसलिए घातक हूं…Raghav Chadha ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, खोली AAP की पोल; कही यह बड़ी बात
Raghav Chadha Statement: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने लगाए गए आरोपों पर बोलते हुए कहा कि घायल हूं इसलिए घातक हूं।
- Written By: सजल रघुवंशी
राघव चड्ढा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha Video: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने आखिरकार पार्टी के अंदर से लगाए जा रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो में उन्होंने न सिर्फ आरोपों का जवाब दिया बल्कि यह भी साफ कर दिया कि समय आने पर हर सवाल का हिसाब दिया जाएगा। उनके बयान में घुरंधर का डॉयलॉग भी देखने को मिला।
हालांकि वो बात अलग है कि आधे से ज्यादा विपक्षी पार्टीयो ने धुरंधर को प्रोपागेंडा और ना जाने क्या-क्या नहीं बताया। खैर उन्होंने संदेश दिया कि ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’ अब इस संदेश ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
स्क्रिप्टेड कैम्पेन का लगाया आरोप
राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा कि उनके खिलाफ एक सुनियोजित और स्क्रिप्टेड कैम्पेन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मैंने सोचा कि इन आरोपों का जवाब नहीं दूंगा लेकिन जब एक झूठ को बार-बार दोहराया जाता है, तो वह सच जैसा लगने लगता है इसलिए जवाब देना जरूरी हो गया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के कई नेता एक जैसी भाषा और आरोपों के जरिए उन्हें निशाना बना रहे हैं, जो किसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
MP में राज्यसभा चुनाव का एलान, 18 जून को वोटिंग, दिग्विजय की सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस के सामने नंबर का संकट
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता। Three Allegations. Zero Truth. My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt — Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
संसद में वॉकआउट को लेकर दिया जवाब
पहले आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि यह पूरी तरह सफेद झूठ है। आरोप था कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वह साथ नहीं देते। इस पर उन्होंने कहा कि संसद में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, फुटेज देखकर कोई भी सच्चाई जान सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हमेशा विपक्ष के साथ खड़े रहे हैं और इस तरह के आरोप उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं।
चुनाव आयुक्त वाले आरोप पर दी सफाई
दूसरे आरोप में कहा गया कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इस पर चड्ढा ने कहा कि उन्हें इस मोशन के बारे में न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, फिर भी केवल उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जो सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
घायल हूं इसलिए घातक हूं– सियासी संदेश
तीसरे आरोप में उन्हें डरने वाला बताया गया और कहा गया कि वह गैर-जरूरी मुद्दे उठाते हैं। इसका जवाब देते हुए चड्ढा ने कहा कि मैं संसद में शोर मचाने नहीं बल्कि जनता के मुद्दे उठाने आया हूं। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और टैक्सपेयर्स से जुड़े मुद्दों को उठाने की बात कही। अपने वीडियो के अंत में उन्होंने तीखा संदेश देते हुए कहा कि समय आने पर हर आरोप का जवाब दिया जाएगा। घायल हूं इसलिए घातक हूं। उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में पार्टी के भीतर सियासी टकराव और तेज हो सकता है।
