Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष

Rajya Sabha MP Raghav Chadha: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राघव चड्ढा को उच्च सदन यानी राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 23, 2026 | 06:27 PM

राघव चड्डा (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raghav Chadha Committee on Petitions: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने याचिका समिति का पुनर्गठन करने के बाद कुल 10 सांसदों को इस समिति के लिए नामित किया।

राज्यसभा की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, राघव चड्ढा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में आगे कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई से प्रभावी समिति का पुनर्गठन किया है। राघव चड्ढा के अलावा समिति के सदस्यों में हर्ष महाजन, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीडा, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रवंगवरा नारजारी और संतोष कुमार पी. शामिल हैं।

मेनका गुरुस्वामी बनीं कॉरपोरेट कानून संयुक्त समिति की सदस्य

राज्यसभा सचिवालय की तरफ से जारी की गई एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि राज्यसभा के सभापति ने 20 मई 2026 को राज्यसभा सदस्य डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 संबंधी संयुक्त समिति का सदस्य नियुक्त किया है।

सम्बंधित ख़बरें

उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन

Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज

नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग

क्या काम करती है यह समिति?

अगर बात करें इस समिति के काम की तो यह जनता की याचिकाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार करती है। याचिका समिति संसद की उन मुख्य समितियों में गिनी जाती है जो आम लोगों की ओर से आने वाली याचिकाओं, शिकायतों और जनहित से जुड़े मामलों की जांच करती हैं। इतना ही नहीं ये कई बार सरकार को सुझाव भी देती है।

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

आप छोड़ बीजेपी में आए थे राघव चड्ढा

बता दें कि पिछले महीने राघव चड्ढा के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी के संस्थापकों में से एक संदीप पाठक, उद्योगपति अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल जैसे दिग्गज शामिल थे।

Raghav chadha appointed rajya sabha petitions committee chairman bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 05:46 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Raghav Chadha
  • Rajya Sabha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.