AAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद अब तक BJP में क्यों नहीं हुए शामिल? इस तकनीकी पेंच ने फंसाया मामला
Raghav Chadha समेत AAP के 7 सांसदों ने BJP में विलय का ऐलान किया है। सभापति की मंजूरी न मिलने और तकनीकी अड़चनों के कारण फिलहाल आधिकारिक जॉइनिंग अटकी हुई है। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: अर्पित शुक्ला
AAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद (Image- Social Media)
Raghav Chadha AAP MPs join BJP: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है। शुक्रवार को राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। इसके बाद वे संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ बीजेपी दफ्तर पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। हालांकि, जिन सात सांसदों के बीजेपी में विलय की बात कही गई, उनमें से चार उस समय मौजूद नहीं थे।
राघव चड्ढा का कहना है कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद इस कदम में उनके साथ हैं, लेकिन अभी तक वे आधिकारिक तौर पर बीजेपी का हिस्सा नहीं बने हैं। इसकी वजह एक तकनीकी अड़चन बताई जा रही है।
क्या है तकनीकी अड़चन?
दरअसल, इन सांसदों को बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल होने के लिए राज्यसभा के सभापति की मंजूरी जरूरी है। जब तक यह स्वीकृति नहीं मिलती, तब तक उनकी सदस्यता का विलय आधिकारिक नहीं माना जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सभापति को सौंपा गया पत्र
नितिन नबीन से मुलाकात के बाद सांसदों ने मीडिया से बात नहीं की। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने और अन्य सांसदों ने हस्ताक्षरित पत्र राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज वे खुद जाकर जमा कर आए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी राघव चड्ढा ने लिखा कि संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने बीजेपी में विलय का निर्णय लिया है और सात सांसदों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं।
बाकी चार सांसद क्यों नहीं दिखे?
सात में से केवल तीन सांसद ही मीडिया के सामने आए और बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। बाकी चार सांसदों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार:
- स्वाति मालीवाल पूर्वोत्तर में छुट्टी पर हैं
- हरभजन सिंह आईपीएल में व्यस्त हैं
- राजेंद्र गुप्ता इलाज के लिए विदेश में हैं
- विक्रमजीत साहनी दिल्ली में हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से सामने नहीं आए
यह भी पढ़ें- लालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
AAP पर राघव का आरोप
राघव चड्ढा ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने वर्षों तक मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। उनके मुताबिक, पार्टी अब देशहित के बजाय निजी हितों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि वे “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।
