‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Sonam Wangchuk Protest: संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में मोदी सरकार पर निशाना साधा। पेपर लीक, नियम 267 और विपक्ष की रणनीति पर जानें पूरा बयान।
- Written By: वंदना शर्मा
Sanjay Singh Supports: आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की और साथ ही आरोप लगाते हुए यह कहा कि सरकार छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन और सोनम वांगचुक की मांगों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब डॉक्टर खुद कह रहे हैं कि उनके ‘वाइटल्स’ ठीक हैं, तो उन्हें जबरन अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया और उन्हें उनके परिवार से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। इतना ही नही संजय सिंह ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने नियम 267 के तहत नोटिस दिया है ताकि सदन के काम रोककर ‘पेपर लीक’ और सोनम वांगचुक की मांगों पर चर्चा की जा सके।
उन्होंने दावा किया कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बना रहा है और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे थे। संजय सिंह ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बीजेपी पर तीखे राजनीतिक हमले किए और आरोप लगाया कि सरकार को अब छात्रों के प्रदर्शन से डर लगने लगा है। संजय सिंह का यह रुख सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ विपक्ष के बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है, जहाँ वे इसे देशव्यापी असंतोष के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। इस वीडियो को पूरा देखें…