Punjab Farmer Protest: धान खरीदी तथा अन्य मांगों को लेकर आज सड़को पर किसान, 32 संगठनों का समर्थन
पंजाब में धान खरीदी ना होने सहीत अन्य मांगो को लेकर आज प्रदेशभर के किसान सड़को पर उतर आये है। किसानो के इस आंदोलन को लगभग 32 किसान संगठनों का समर्थन मिला है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
सरवन सिंह पंधेर, किसान नेता [स्रोत: ANI]
नई दिल्ली: पंजाब में किसानो ने धान खरीदी समेत अन्य मांगो को लेकर बदरुखां तथा संगरूर नेशनल हाई वे पर कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई है। कार्यक्रम का समय 1 बजे का बताया है, जिसको लेकर किसानो का इखट्टा होना भी शुरू हो गया है। जिसके बाद कई इलाकों के किसान इस आंदोलन में शामिल हो रहे है।
कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि जहां तक आज के कार्यक्रम का सवाल है, यह धान की खरीद न होने के कारण है। बदरूखां और संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग वे स्थान हैं, जहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और समय दोपहर 1 बजे है, हम इसे असीमित समय के लिए ब्लॉक कर देंगे।
#WATCH किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “…जहां तक आज के कार्यक्रम का सवाल है, यह धान की खरीद न होने के कारण है…बदरूखां और संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग वे स्थान हैं जहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और समय दोपहर 1 बजे है, हम इसे असीमित समय के लिए ब्लॉक कर देंगे…” pic.twitter.com/3XEcVjmA07 — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024
किसान आंदोलन को लेकर सरवन सिंह पंधेर ने सख्त लहजे में कहा कि सरकार उनकी जायज मांगो की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। धान खरीदी किसानों के लिए बेहद जरुरी है, लेकिन सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है। आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर पंधेर ने बताया कि दोपहर एक बजे तक हम बदरुखां तथा संगरूर नेशनल हाई वे पर जमा हो जायेंगे तथा यहां कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
नितिन नवीन और सरदारा सिंह जोहल की खास मुलाकात, किसानों के भविष्य पर हुई बड़ी चर्चा
Haryana Farmer Protest 2026: हरियाणा सरकार के खिलाफ सड़कों पर किसान, कई जगहों पर किए घेराव
भारत बंद: 10 ट्रेड यूनियनों और किसानों का हल्लाबोल, US ट्रेड डील और लेबर कोड के खिलाफ सड़कों पर संग्राम!
इसे भी पढ़े : लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में 7 पुलिस ऑफिसर सस्पेंड, पंजाब सरकार ने डेढ़ साल बाद लिया एक्शन
पंधेर ने आक्रामक अंदाज़ में कहा कि हम इस हाई वे को असीमित समय के लिए बंद कर देंगे। अब किसानो के इस कड़े रुख के बाद मान सरकार की सांसे फूलने लगी है, सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिसबल भी तैनात कर दिया गया है और आंदोलन पर नजर रखी जा रही है। अब देखना यह होगा की किसान अपनी मांगो को लेकर कबतक अड़े रहते है और सरकार उनकी मांगे किस हद तक मानती है।
इसे भी पढ़े : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी खबर, पाकिस्तानी कनेक्शन का संदेह! सरहद पार ड्रोन से मंगाए गए थे हथियार
