- Hindi News »
- India »
- Baba Siddique Murder Case Pakistan Connection Weapons Supply From Drone
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी खबर, पाकिस्तानी कनेक्शन का संदेह! सरहद पार ड्रोन से मंगाए गए थे हथियार
- Written By: राहुल गोस्वामी
राकांपा के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में अब पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो भारत तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन का इसतेमाल हुआ था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पाकिस्तान कनेक्शन
चंडीगढ़: जहां एक तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस हाई प्रोफाईल शूट आउट केस का अब पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो भारत तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान से ड्रोन का इसतेमाल हुआ था। बाबा सिद्दीकी शूट आउट में 3 विदेशी पिस्टल और एक देशी पिस्टल का खुलासा हुआ है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियन ग्लॉक दूसरा टर्किश मेड जिगाना ,तीसरा है ऑस्ट्रेलियन मेड ब्रेटा, जबकि चौथी देशी पिस्टल थी।
यहां पढ़ें – पीएम इंटर्नशिप: आवेदन का लास्ट चांस ख़त्म, आज से आवेदनकर्ताओं की छंटाई शुरू
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
NCP विधायक इदरीस नायकवाड़ी से पार्टी ने मांगा इस्तीफा? महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
अन्य मिडीया रिपोर्ट की मानें तो क्राइम ब्रांच ने एक और खुलासे के मुताबिक, जिन 3 विदेशी पिस्टल की तस्करी कर मुंबई लाया गया , वो भारत के सरहदी इलाके से ड्रोन के जरिए पहुंचाई गई थी और उसके बाद हैंडलर्स के जरिए उसे मुंबई भेजा गया था।
क्राइम ब्रांच का यह भी शक है कि, राजस्थान या पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए ये हथियार पाकिस्तान से मंगाए गए थे। इन हथियारों को बिश्नोई गैंग तक पहुंचाने में स्थानीय पाकिस्तान की ही कोई गैंग या फिर ISI भी हो सकती है।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ने का मिला ऑफर
इस बाबत पाकिस्तान से सटे भारत के राज्यों की पुलिस ने इतना तो जरूर दावा किया है कि ऐसे हथियार ड्रोन के जरिए ही पहुंचते हैं। सामान्य तौर पर दूसरा कोई रास्ता नहीं है। पुलिस फिलहाल ऐसे मामलों से जुड़े कई लोगों से और बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।
जानकारी दें कि, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किए गए हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Baba siddique murder case pakistan connection weapons supply from drone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
May 26, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














