Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज

Bharatiya Kisan Union Yuva: किसानों के मुद्दों को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ पीडीए की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में 8 FIR दर्ज की गई है

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 03, 2026 | 04:28 PM

भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

FIR Registered Against Bharatiya Kisan Union Yuva: प्रयागराज में किसानों के मुद्दों को लेकर संगम तट पर जल सत्याग्रह कर रहे भारतीय किसान यूनियन (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल सत्याग्रह के बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की जांच के आधार पर अनुज सिंह और उनके साथियों के खिलाफ एक साथ आठ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। सभी मुकदमे एयरपोर्ट थाने में दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप

पीडीए की ओर से दर्ज कराए गए मामलों में आरोप लगाया गया है कि अनुज सिंह और उनके सहयोगियों ने बिना स्वीकृत नक्शे के अवैध प्लाटिंग की, दूसरे की जमीन पर प्लाटिंग शुरू कराई तथा विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्रवाई का विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया और सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाई गई। सभी मामलों में संबंधित क्षेत्र के लेखपाल वादी बनाए गए हैं।

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठे अनुज सिंह

उधर, अनुज सिंह 2 जुलाई से संगम तट पर किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर बैठे हैं। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, भू-माफियाओं पर कार्रवाई समेत किसानों और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पंजीयन विभाग की नई पहल: ऑनलाइन होगी स्टांपिंग, किरायानामा और पट्टा विलेख बनाना हुआ आसान

चकबंदी में गड़बड़ी का खुलासा: प्रयागराज में 37 बीघा वन भूमि का फर्जी नामांतरण निरस्त; फिर हुई वन विभाग के नाम

Prayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें- Prayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन

इससे पहले उन्होंने प्रदेश सरकार को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा था। मामला दर्ज होने के बाद अनुज सिंह नेे बताया कि प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने पर विकास प्राधिकरण ने इस आधार पर मुकदमा दर्ज किया है कि प्लाटिंग पर मौजूद लोगों ने मौखिक तौर पर पीडीए के अधिकारियों को बताया कि यह प्लाटिंग अनुज सिंह का है। आगे इनका कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारी कागज देखना भी मुनासिब नहीं समझे।

आठ एफआईआर दर्ज

एक ओर किसान संगठन इसे जनहित और किसानों के अधिकारों की लड़ाई बता रहा है, वहीं दूसरी ओर पीडीए की कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने नया राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। लगातार दर्ज हुई आठ एफआईआर ने आंदोलन के बीच माहौल और गरमा दिया है।

फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस सभी मुकदमों की विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाकियू (युवा) की ओर से संकेत दिए गए हैं कि संगठन आंदोलन जारी रखेगा और दर्ज मुकदमों का कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगा।

Eight fir filed bku youth leader anuj singh water protest bharatiya kisan union

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 04:28 PM

Topics:  

  • Kisan Andolan
  • Prayagraj
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.