-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Punjab Assembly Passes Bill To Ensure Free Telecast Of Gurbani From Golden Temple
स्वर्ण मंदिर से होगा ‘गुरबाणी’ का फ्री टेलीकास्ट, पंजाब विधानसभा से सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक पास
- Written By: किर्तेश ढोबले

Photo: Video Screengrab
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का ‘नि:शुल्क प्रसारण’ सुनिश्चित करने (Free Telecast of Gurbani from Golden Temple) के लिए राज्य विधानसभा (Punjab Assembly) में मंगलवार को सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 (Sikh Gurdwara Amendment Bill) पारित किया गया। सिख गुरुओं और गुरु ग्रंथ साहिब के अन्य लेखकों की विभिन्न रचनाओं को ‘गुरबानी’ कहा जाता है।
सदन में विधेयक पेश किए जाने के बाद उस पर चर्चा हुई, जिसके बाद उसे पारित कर दिया गया। इससे पहले सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल ने स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का नि:शुल्क सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटिश काल के सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन को मंजूरी दी थी।
वर्तमान में, स्वर्ण मंदिर से गुरबानी का प्रसारण ‘पीटीसी’ करता है, जो एक निजी चैनल है और इसे अकसर शिरोमणि अकाली दल के बादल परिवार से संबद्ध किया जाता है। विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पवित्र गुरबानी के प्रसारण का अधिकार केवल किसी एक चैनल को नहीं होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश…वायरल वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान, विपक्ष पर बोला हमला
CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3,000 रुपये
उन्होंने कहा कि अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पिछले साल सिखों के शीर्ष धार्मिक निकाय ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ (एसजीपीसी) को अपना चैनल शुरू करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। पीटीसी चैनल के स्पष्ट संदर्भ में मान ने कहा, ‘‘केवल एक चैनल के पास ही पवित्र गुरबानी के प्रसारण का अधिकार है।”
मान ने कहा कि इस चैनल को विदेश में देखने वाले लोगों को इसकी ग्राहक सेवा के लिए भारी राशि का भुगतान करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने इसे ‘‘सर्व कल्याण” के सार्वभौमिक संदेश को फैलाने के उद्देश्य से दुनिया भर में ‘सरब सांझी गुरबानी” का प्रसार करने के लिए समय की आवश्यकता बताया।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता मनप्रीत अयाली ने भी इसी तरह की राय व्यक्त करते हुए कहा कि गुरबानी का प्रसारण पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और केवल एक चैनल के पास विशेष अधिकार नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी को अपना चैनल शुरू करना चाहिए।
हालांकि, अयाली ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि सरकार को एसजीपीसी के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। बसपा विधायक नछत्तर पाल ने भी विधेयक का विरोध किया और कहा कि ऐसे फैसले लेने से पहले धार्मिक निकायों और संबंधित पक्षों से चर्चा की जानी चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक बुद्ध राम ने कहा कि अगर एक ही चैनल गुरबानी का प्रसारण करता है, तो यह व्यापक रूप से दुनियाभर के लोगों तक नहीं पहुंच सकती।
इस बीच, कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा के वर्तमान सत्र में प्रश्नकाल या शून्यकाल का प्रावधान नहीं होने का विरोध करते हुए सदन से बर्हिगमन किया। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और करदाताओं के पैसे बर्बाद करने के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कर रही है। ऐसे में पार्टी ने कार्यवाही से दूर रहने की घोषणा की थी।
सिखों के शीर्ष धार्मिक निकाय ‘शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी’ (एसजीपीसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि 1925 का अधिनियम एक केंद्रीय कानून है और इसे केवल संसद द्वारा ही संशोधित किया जा सकता है। बहरहाल, पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार इस अधिनियम में संशोधन करने में पूरी तरह से सक्षम है क्योंकि उच्चतम न्यायालय हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी के मुद्दे पर पहले ही फैसला सुना चुका है कि यह अधिनियम कोई अंतर-राज्य अधिनियम नहीं, बल्कि एक राज्य अधिनियम है।
Punjab assembly passes bill to ensure free telecast of gurbani from golden temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














