किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
FTA Protest India: FTA के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच जारी है। हरियाणा सरकार ने किसानों की दो बड़ी मांगें मान ली हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक कराने पर सरकार ने सहमति दी।
- Written By: अमन मौर्या
किसानों का दिल्ली कूच (सोर्स- सोशल मीडिया)
Farmers Delhi March: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कल पुलिस और छात्रों के बीच कई विचलित कर देने वाले तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। इस बीच अमेरिका से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसान भी दिल्ली कूच पर निकले हैं। किसान लगातार कुंडली, शंभू सहित और बॉर्डर पर जमा हो रहे हैं।
किसानों द्वारा अमेरिका से समझौते के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के तहत यह आंदोलन शुरू किया गया है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन प्रमुख गुरनाम सिंह को हरियाणा पुलिस ने डिटेन कर लिया था।
सरकार ने मानीं किसानों की मांगें
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। साथ ही प्रशासन ने पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारी प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों की दो बड़ी मांगें मान ली हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को सरकार ने रिहा करने का साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मीटिंग कराने पर सहमति दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें
Delhi Slum Rehabilitation: 35000 खाली पड़े EWS फ्लैट झुग्गीवासियों को बांटेगी दिल्ली की सरकार, जानें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री ने दिया भरोसा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का जिक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA के बारे में बात की। इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें।
NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का जिक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA के बारे में बात की। इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को… pic.twitter.com/5ObYU76bxZ — BJP (@BJP4India) July 21, 2026
ये भी पढे़ं- PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
पैदल जाएंगे दिल्ली: किसान
एक किसान का कहना है कि हम दिल्ली जा रहे थे, लेकिन करनाल के SP ने हमें रोक दिया और कहा कि वे हमें आगे नहीं जाने देंगे। वे हमारी गाड़ियों को भी आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। पहले हम ट्रैक्टर से जाते थे, लेकिन अब वे ट्रैक्टर भी नहीं ले जाने दे रहे हैं। हमने कारों से जाने की कोशिश की, लेकिन वे कारों को भी नहीं जाने दे रहे हैं। इसलिए, हम पैदल ही वहां तक जाएंगे। हम कल तक वहां पहुंच जाएंगे।
