Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन

Congress March PM Modi Residence: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने PM मोदी के आवास तक मार्च कर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 21, 2026 | 04:27 PM

विपक्षी सांसदों के साथ राहुल गांधी (सोर्स- @RahulGandhi)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Protest: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी सांसदों ने राजाजी मार्ग से प्रधानमंत्री मोदी के आवास तक मार्च किया और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हमने कल युवा छात्रों के खिलाफ हुई क्रूरता के लिए उनसे जवाब मांगने के लिए पीएम मोदी के घर तक मार्च किया है। सरकार कोई जवाबदेही नहीं लेना चाहती या संसद में इस पर बहस कराना चाहती है। भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश का छात्र कह रहा है- हमारा कोई भविष्य नहीं और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं- हमारी कुर्सी नहीं जाएगी। जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए, वहां न्याय है ही नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध

Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश

Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें

Delhi Slum Rehabilitation: 35000 खाली पड़े EWS फ्लैट झुग्गीवासियों को बांटेगी दिल्ली की सरकार, जानें पूरी खबर

#WATCH | Delhi: Congress leaders including party president Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, Pawan Khera and others hold a protest at Lok Kalyan Marg, demanding the resignations of Prime Minister and Education Minister Dharmendra… pic.twitter.com/6YOl99JZ6l — ANI (@ANI) July 21, 2026

पुलिस हिरासत में चरणजीत सिंह चन्नी

लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नारा लगाया, जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपी का आतंकवाद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की बात नहीं सुनते। इस कार्रवाई को उन्होंने गुंडागर्दी बताया।

#WATCH | Delhi: Congress workers protesting at Lok Kalyan Marg have been detained by police. On being detained, Chairperson of Punjab Congress Campaign Committee, Charanjit Singh Channi, says, “This is BJP’s terrorism. They don’t listen to the students…” pic.twitter.com/JxTakAAMBN — ANI (@ANI) July 21, 2026

लोकसभा स्पीकर से मिले विपक्ष के सांसद

इसके पहले राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल से लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के MPs के साथ लोकसभा स्पीकर से मिले। हमारी मांग सीधी है- पार्लियामेंट में कल स्टूडेंट्स पर हुई बेरहमी और एग्जाम की मुश्किल के लिए सरकार की पूरी तरह से गैर-जिम्मेदारी पर डिटेल में चर्चा होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल

राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स को उनके अपने भविष्य के बारे में सही सवाल पूछने पर पीटा गया। अगर पार्लियामेंट भारत के युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती तो वह किस काम की? विपक्ष इसे दबने नहीं देगा। हम यह पक्का करेंगे कि स्टूडेंट्स की आवाज सड़कों पर और पार्लियामेंट में सुनी जाए।

Rahul gandhi priyanka gandhi dharna pm modi residence protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 03:59 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Delhi
  • Protestors
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.