मदरसा शिक्षा बोर्ड के कार्यक्रम में नीतीश कुमार का विरोध, मुस्लिम युवकों ने जमकर किया हंगामा-Video
Protest Aginst Nitish Kumar: पटना के बापू सभागार में मदरसे के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
नीतीश कुमार का विरोध (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। यहां उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा, दर्जनों युवाओं ने कार्यक्रम में अपना विरोध जताते हुए जमकर बवाल किया। घटना गुरुवार दोपहर की है। मुख्यमंत्री बापू सभागार में राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के शताब्दी समारोह को संबोधित करने पहुंचे थे।
बापू सभागार में मदरसे के कुछ शिक्षक अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने मांग कि की शिक्षकों का लंबे समय से लंबित वेतन सरकार आज ही जारी करे। इसको लेकर शिक्षक सीएम के पास जाकर स्वयं ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने शिक्षकों को सीएम तक नहीं पहुंचने दिया।
सीएम के सामने मदरसा शिक्षकों ने काटा बवाल
इसके बाद नाराज शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। सीएम के सामने सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारी शिक्षकों में धक्का-मुक्की हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
VIDEO | Patna: Madarsa teachers protest in front of Bihar CM Nitish Kumar at Bapu Sabhagar, where he arrived to address the State Madarsa Education Board ‘Shatabdi Samaroh’. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rqswWwlTwm — Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2025
‘मदरसा शिक्षा बोर्ड के 100 साल पूरे’
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खुशी बात है कि राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के 100 वर्ष पूरे हो गए। उन्होंने पहले कुछ नहीं था। कोई काम नहीं हुआ। इससे पहले लोगों को बुरा हाल था। हम लोग सरकार में आए तो काम करना शुरू किया आज बिहार में कानून का राज है।
ये भी पढ़ें-तैनात होंगे CRPF के कमांडोज… हमले के बाद अब ऐसी है दिल्ली CM की सुरक्षा, जानें और क्या हुआ बदलाव
‘2005 से पहले मुस्लिमों के लिए कुछ काम नहीं किया गया’
पूर्व की लालू प्रसाद यादव व राजद की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 से पहले मुस्लिम समुदाय के लिए काम नहीं किया जाता था। एनडीए की सरकार बनने के बाद मुसलमानों के लिए काम किया गया। पहले झगड़ा बहुत होता था। अब कानून का राज है। वहीं उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए किए कार्यों को गिनाते हुए बताया कि कब्रिस्तानों की हमने घेराबंदी कराई। मदरसा शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया। पहले मदरसा शिक्षकों को वेतन कम मिलता था। हमने इसे समान वेतन किया।
