देश में चल रहा अघोषित आपातकाल, स्थिति वाकई बहुत बुरी- पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव

Former Chief Minister Lalu Prasad Yadav: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आज प्रदेश में होने वाली वोटर यात्रा रैली में शामिल हुए। उन्होंने देश के वर्तमान हालात की तुलना आपात काल से की है।
lalu prashad yadav said that country is in emergency condition
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lalu Prasad Yadav On Present Scenario Of India:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई। इस यात्रा के बारे में विस्तार से बात करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि राजद पार्टी लोगों के वोट के अधिकारों की रक्षा के लिए यह लड़ाई लड़ रही है। भाजपा और चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश को पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।

देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदत्तर

पत्रकारों से बात करते हुए श्री प्रसाद ने यह दावा किया कि देश की वर्तमान स्थिति आपातकाल से भी बदतर है। देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। इस आपात स्थिति को दूर करने के मकसद से ही  वोटर अधिकार यात्रा शुरू की गई है। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के तमाम नेता शामिल हो रहे हैं। हम ये लड़ाई लगातार लड़ेंगे और जीतेगें।

लोकतंत्र और संविधान खतरे में, इसकी सुरक्षा जरूरी-तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के बारे में कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसकी रक्षा के लिए यह यात्रा हो रही है। यह यात्रा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत को बचाने का दायित्व निभाने के लिए है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए वोटिंग अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।

बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने दिया जाएगा और वोट की डकैती को रोका जाएगा। कुछ लोगों को जीवित होते हुए भी मतदाता सूची में मृत घोषित किया जा रहा है, जो वोटिंग अधिकारों पर हमला है।

बीजेपी की तानाशाही अब प्रदेश में नहीं चलेगी

तेजस्वी के अनुसार, "भाजपा की तानाशाही को बिहार की जनता समझ चुकी है और हमारी यात्रा को जनता का प्यार व समर्थन मिलेगा।"भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी लोग सवाल उठाने वालों को चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।

चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर तेजस्वी ने कहा कि वार्ता के बाद जवाब दिया जाएगा। लेकिन, आयोग को सुप्रीम कोर्ट से पहले ही करारा जवाब मिल चुका है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे तानाशाही कर सकते हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं, लेकिन जेल जाने से हम नहीं डरते हैं।

(एजेंसी इनपुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com