Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर तेजप्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कोर्ट जाने का ऐलान किया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल , करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 13, 2026 | 03:40 PM

वीणा मानवी की और तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Bankipur By Election Veena Manvi Arrest: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वीणा मानवी की बेटी प्रार्थना ने भी कहा कि परिवार को गिरफ्तारी की वजह की जानकारी नहीं है।

इस घटनाक्रम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवार को चुनावी प्रक्रिया प्रभावित करने के उद्देश्य से झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएगी और जरूरत पड़ने पर अदालत में चुनौती देगी। तेजप्रताप ने सरकार पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए बिहार लौटकर आंदोलन और सरकार के घेराव की भी चेतावनी दी। उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्मीदवार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर यह कार्रवाई की गई है। इस बीच वीणा मानवी की गिरफ्तारी ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया है।

गिरफ्तारी पर पुलिस ने नहीं दी वजह

तेजप्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को टिकट दिया है। वीणा की बेटी प्रार्थना ने बताया कि उन्हें अपनी मां की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

खान सर को पटना कोर्ट से बड़ी राहत: फायरिंग मामले में मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली राहत

देशभर का मौसम: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, पहलगाम में बाढ़, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO

तेजप्रताप ने बताया राजनीतिक षड्यंत्र

वहीं दूसरी ओर, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

कोर्ट जाने का किया ऐलान

तेजप्रताप यादव ने कि वे वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।

सरकार के घेराव की चेतावनी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी हम दिल्ली में हैं और बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमारे उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है। हमारी उम्मीदवार बहुत अच्छी हैं, उनकी लोकप्रियता भी है। षड्यंत्र करने वाले ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगे। बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे।

बांकीपुर उपचुनाव में बढ़ा विवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन ही क्यों कार्रवाई की गई। बांकीपुर की जनता देख रही है कि महिला के साथ अपमान किया जा रहा है। जब किसी महिला के साथ अपमान होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा।

ये भी पढ़ें- Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!

गिरफ्तारी से गरमाई बिहार की राजनीति

उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्मीदवार चुनाव जीत रही हैं और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पार्टी कोर्ट का रुख करेगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करेगी। तेजप्रताप ने कहा कि भाजपा और प्रशांत किशोर हार रहे हैं, जबकि जनता की ताकत उनके उम्मीदवार के साथ है। सत्य की जीत होगी।

Bihar bankipur bypoll veena manvi arrest tej pratap yadav reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 03:40 PM

Topics:  

  • Bihar Government
  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Tej Pratap Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.