- Hindi News »
- India »
- Priyanka Is Reaching Wayanad For The First Time After Becoming An Mp Rahul Gandhi Is Also With Her
सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड पहुंच रहीं प्रियंका, भाई राहुल भी साथ, जानें पूरा कार्यक्रम
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड जाएंगी। प्रियंका आज वायनाड में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
वायनाड : आज यानी शनिवार को प्रियंका गांधी सांसद बनने के बाद पहली बार वायनाड जाएंगी। बता दें कि, वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी को जीत मिली थी। दरअसल राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुए थे। प्रियंका आज वायनाड में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह जनसभा आज शनिवार दोपहर को कोझिकोड जिले के थिरुवंबाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में आयोजित की जाएगी। सूत्रों की मानें तो इसके बाद नीलांबुर के करुलाई, वंदूर और एरानाड के एडवन्ना में क्रमश: दोपहर 2:15 बजे, 3:30 बजे और 4:30 बजे तक उनके स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं – वायनाड जिले में मनंतवाडी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित), सुल्तान बाथरी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और कलपेट्टा; कोझीकोड जिले में थिरुवंबाडी और मलप्पुरम जिले में एरानाड, नीलांबुर और वंदूर।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
जानकारी दें कि, बीते 28 नवंबर को प्रियंका पहली बार लोकसभा पहुंचीं थी।इसी दिन उन्होंने सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान प्रियंका ने राहुल की तरह ही हाथ में संविधान की कॉपी पकड़ी हुई थी। वहीं लोकसभा में पहले दिन प्रियंका ने केरल की मशहूर कसावु साड़ी पहनी थी। वहीं शपथ के बाद उन्होंने कहा था कि जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा वह संविधान के उसूलों के लिए लड़ाई लड़ेंगी।
देखा जाए तो ऐसा पहली बार हुआ है कि, जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य हैं। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वायनाड के सांसद के रूप में यह प्रियंका का पहला दौरा होगा। उन्होने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में 4,10,931 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की और 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Priyanka is reaching wayanad for the first time after becoming an mp rahul gandhi is also with her
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र कैबिनेट में हुए बड़े फैसले, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम अब मधु दंडवते टर्मिनस, जानें अन्य निर्णय
May 26, 2026 | 05:25 PMMBMC आयुक्त ने प्री-मानसून नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
May 26, 2026 | 05:23 PMनांदेड़ में ऐतिहासिक शादी! दूल्हे ने पूरे गांव का कराया 1-1 लाख का बीमा, 33.6 करोड़ की ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी
May 26, 2026 | 05:20 PMExplainer: क्यों खाली कराया जा रहा है जिमखाना क्लब? समझें दिल्ली में सरकारी जमीन आवंटन और लीज का पूरा कानून
May 26, 2026 | 05:19 PMगुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














