प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर दी विशेष श्रद्धांजलि
Narendra Modi Tribute Rajiv Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती विशेष पर वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अन्य कांग्रेस नेता भावुक हुए।
- Written By: गीतांजली शर्मा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती विशेष पर श्रद्धांजलि अर्पित करते नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajiv Gandhi Birthday Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 81वीं जयंती है। इस जयंती विशेष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद कर भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी है। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन्य नेताओं ने भी उनके इस खास दिन पर उनका स्मरण कर सम्मान में कई भावुक पोस्ट किए हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। पीएम ने लिखा कि, “आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।“
On his birth anniversary today, my tributes to former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji. — Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2025
सम्बंधित ख़बरें
दो बार थोड़े ही मरूंगा…जब सुरक्षा की चेतावनी पर राजीव गांधी ने हंसकर दिया था यह जवाब, पहले भी हुआ था हमला
नॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
Modi Italy Visit: पीएम मोदी की इटली यात्रा से भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी और व्यापार को मिलेगी गति
Modi Italy Visit: इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विदेश मंत्री तजानी ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर नमन। वहीं, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने लिखा कि “पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर शत शत नमन। पूर्व प्रधानमंत्री का तकनीकी रूप से उन्नत और आधुनिक भारत का दृष्टिकोण हमारे राष्ट्र की प्रगति को प्रेरित करता रहता है।
छगन भुजबल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में लिखा कि, भारत की युवा शक्ति को मताधिकार देने, पंचायती राज सुधार, कंप्यूटरीकरण एवं दूरसंचार क्रांति जैसे दूरगामी निर्णयों से देश की प्रगति के नए द्वार खोलने वाले, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का लाभ आज पूरा देश उठा रहा-तेजस्वी यादव
राजद नेता तेजस्वी यादव ने भारत रत्न राजीव गांधी को स्मरण करते हुए लिखा, “देश को आधुनिकता और उदारीकरण की ओर ले जाने वाले, सूचना, सम्पर्क व कम्प्यूटर क्रांति के जनक, जिन्होंने देश की पंचायती राज-व्यवस्था को सुदृढ़ किया। देश की नीति के लिए अपने प्राण तक गंवा दिए। ऐसे साहसी पुरुष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन! उनकी दूरदर्शिता आज देश के लिए एक मिसाल है।
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने “दिल्ली में “वीरभूमि” पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश रत्न पुरुस्कृत राजीव गांधी के बारे में लिखा कि, वे दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने देश में सूचना क्रांति की नींव रखी। साथ ही देश को एक नए युग की ओर अग्रसर किया।
यह भी पढ़ें: 81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति
देश रत्न के प्रगतिशील विचारों ने भारत को नई दिशा दी-वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने लिखा, कि “पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की जयंती पर हम सभी उन्हें शत्-शत् नमन करते हैं। उनके प्रगतिशील विचारों ने भारत को नई दिशा दी। भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा दूरसंचार क्रांति का सूत्रपात करने के साथ ही साथ उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया और युवाओं को 18 वर्ष में मतदान का अधिकार भी दिया। उनकी विरासत को जीवित रखते हुए हम एक समृद्ध, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण हेतु संकल्पित हैं।”
(एजेंसी इनपुट)
