Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानसून सत्र से पहले PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर बोला हमला

PM Narendra Modi: संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jul 20, 2026 | 11:02 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Narendra Modi Addresses Media: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। और जब दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो।

संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार कहीं न कहीं युद्ध की स्थिति बनती है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण भारत में भी एक संकट का बहुत बड़ा कारण रहा था। इससे हर विषय में अनेक बाधाएं आई थीं। इसके बाद भी भारत 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ से आगे बढ़ा… यह भारत के सामर्थ्य का परिचय है।

पीएम ने संबोधन में और क्या कहा?

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में राजस्थान में एक बड़ी तेल रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश को तीसरा सेमीकंडक्टर संयंत्र भी समर्पित किया गया और कुछ ही दिन पहले भारत ने ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित ट्रेन का शुभारंभ किया-यह उपलब्धि दुनिया के चुनिंदा देशों ने ही हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत की हाइड्रोजन ट्रेन अपनी श्रेणी की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी ट्रेनों में से एक है। यह उपलब्धि देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, नवोन्मेषकों, उद्यमियों और श्रमिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जो राष्ट्र निर्माण के साझा संकल्प और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: विरोध के बाद भी PM मोदी क्यों नहीं ले रहे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? मजबूरी या कुछ और है वजह

इतिहास के सबसे युवा विरोधी PM…छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, बोले- सवाल उठाने पर मिली लाठी

Monsoon Session: हंगामे की भेंट चढ़ा पहला दिन, विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- तर्क और तथ्य हों, तूफान नहीं- VIDEO

#WATCH दिल्ली: संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे मानसून हो या मानसून सत्र – अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फ़ायदेमंद साबित होते हैं। जब दोनों फ़ायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं… pic.twitter.com/Av0vNNIJcP — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026

बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज

भारत में स्टॉर्टअप कल्चर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि स्काईरूट जैसे स्टार्टअप ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। ये जो स्टॉर्टअप है और उसमें जो नौवजवान काम कर रहे हैं, उनकी औसत उम्र सिर्फ 28 साल है। ऐसे नौवजवानों ने ये काम कर के दिखाया… मैं किसी 56 साल के नौवजवान की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश के 28 साल के औसत उम्र के नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी, मचा हंगामा, देखें VIDEO

पीएम मोदी ने युवाओं को दी बधाई

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे क्षण भारत को आत्मविश्वास से भर देते हैं। विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य और सर्वस्वीकृत बनता जाता है। यह संयोग नहीं, बल्कि संदेश है और यह संदेश मजबूत है। हमारे देश के युवाओं की क्षमता और आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है। इससे बड़ा संदेश देश के लिए और बड़ा परिणाम नहीं दे सकता।

Prime minister narendra modi addressed media before monsoon session of parliamnet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:32 AM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Parliament Session
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.