- Hindi News »
- India »
- President Murmu Pays Floral Tribute To Dr Bhimrao Ambedkar On His 135th Birth Anniversary
Ambedkar Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्पित की पुष्पांजलि, बाबा साहब की 134वीं जयंती पर संसद परिसर पहुंचे दिग्गज
डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संसद परिसर में अन्य नेता भी पहुंचे।
- Written By: आकाश मसने

राष्ट्रपति मुर्मू ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की (सोर्स: एक्स@rashtrapatibhvn)
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कई केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद थे।
राष्ट्रपति मुर्मू को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते और बौद्ध समुदाय के प्रतिनिधियों से उपहार प्राप्त करते देखा गया। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंबेडकर की विरासत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आंबेडकर के आदर्शों ने ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती दी है और गति दी है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/PxRYEUFNku — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2025
इन नेताओं ने दी अर्पित की पुष्पांजलि
संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, पीयूष गोयल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कई अन्य नेता संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने के लिए परिसर में भी पुष्पांजलि अर्पित की।
सम्बंधित ख़बरें
‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
मेरा ‘बब्बर शेर’ हिमंता को डालेगा जेल में…राहुल गांधी ने बताया सबसे भ्रष्ट, बोले- दिल्ली से चल रही सरकार
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/ocAPulRXQi — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2025
राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्म दिवस पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन
प्रधानमंत्री ने कहा कि “सभी देशवासियों की ओर से मैं भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनकी प्रेरणा से ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से लगा हुआ है। उनके सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को शक्ति और गति देंगे।”
बाबा साहब का जन्म मध्य प्रदेश के एक गरीब दलित महार परिवार में हुआ था। उन्होंने समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के समान अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। वे 1927 से ही अस्पृश्यता के खिलाफ़ सक्रिय आंदोलनों का हिस्सा थे। बाद में, उनके अधिकारों के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें ‘दलित आइकन’ के रूप में सम्मानित किया गया।
President murmu pays floral tribute to dr bhimrao ambedkar on his 135th birth anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM











