Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
Padma Awards 2026 News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र और शिबू सोरेन का नाम भी लिस्ट में शामिल है।
- Written By: अमन मौर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म पुरस्कार (सोर्स- @PIBHomeAffairs)
President Droupadi Murmu Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई यानी आज 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से दी थी। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी।
साल 2026 में भारत सरकार द्वारा कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं।
दिवंगत धर्मेंद्र और शिबू सोरेन का नाम भी शामिल
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नेता शिबू सोरेन और सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा। साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा, बॉलिवुड एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
बद्रीनाथ में पहाड़ टूटता देख यात्रियों में मचा हड़कंप, कंचन गंगा में हुआ हिमस्खलन, क्यों खिसका ग्लेशियर?
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
1954 में हुई थी शुरूआत
वर्ष 1954 में शुरू किए गए ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन तथा व्यापार एवं उद्योग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ये सम्मान दिए जाते हैं।
The President of India, Smt. Droupadi Murmu will present Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri Awards for the year 2026 at the Civil Investiture Ceremony-I to be held at Rashtrapati Bhavan on 25th May 2026.@rashtrapatibhvn #PeoplesPadma #PadmaAwards2026 pic.twitter.com/AEGjLjVrQx — PIB – Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) May 17, 2026
ये भी पढ़ें- PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।
