केरल में राष्ट्रपति मुर्मु के चॉपर की लैंडिंग के समय धंस गया हेलीपैड, हेलिकॉप्टर को लगाना पड़ा धक्का
Kerala के प्रमादम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला, राष्ट्रपति सुरक्षित रहीं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
राष्ट्रपति मुर्मु के चॉपर की लैंडिंग के समय धंस गया हेलीपैड, फोटो- सोशल मीडिया
Droupadi Murmu Helicopter Incident: सबरीमाला दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में बाल-बाल बचीं। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंस गया और चॉपर फंस गया। पुलिस और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने हेलीकॉप्टर को हाथ से धक्का देकर बाहर निकाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला दौरे के दौरान केरल में एक गंभीर हादसे का शिकार होते-होते बचीं। यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में देखने को मिली। राष्ट्रपति को ले जा रहा चॉपर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया।
हाल ही में बना था हेलीपैड
हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद हेलीपैड का डामर (tarmac) वाला हिस्सा धंस गया, जिससे चॉपर धंसे हुए स्थान में फंस गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
तमिलनाडु की पहाड़ियों में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी वैन; केरल के 9 शिक्षकों की दर्दनाक मौत
बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाल-बाल बच गईं और कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इस घटना के बाद, राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। घटना के कारणों की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पहले पंबा के पास निलक्कल में होनी थी। मगर, मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की योजना बदलकर स्टेडियम में बनाई गई।
चार दिनी यात्रा पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि हेलीपैड को मंगलवार की देर रात स्टेडियम में तैयार किया गया था। आशंका है कि सुबह तक कंक्रीट पूरी तरह से जमा नहीं था। जब हेलीकॉप्टर वहां उतरा, तो कंक्रीट में गड्ढे बन गए और हेलीकॉप्टर इन्हीं गड्ढों में धंस गया।
यह भी पढ़ें: सद्गुरु के डीपफेक विज्ञापनों को रोकने में नाकाम गूगल, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- गलत इस्तेमाल रोका जाए
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। वह मंगलवार की शाम को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं। आज सुबह वह पथानामथिट्ट स्थित पहाड़ी मंदिर के लिए रवाना हुई थीं।
