-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pranab Abhijit Mukherjee Son Rejected Claims Of Sister Sharmishtha Mukherjee Manmohan Singh
कांग्रेस और इंदिरा ने मेरे पिताजी को बनाया…प्रणब के बेटे ने खारिज किए बहन शर्मिष्ठा के दावे, बोले- बुलाई गई थी CWC की बैठक
- Written By: अभिषेक सिंह
हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर उठे विवाद के बीच प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। लेकिन उनके ही भाई अभिजीत मुखर्जी ने वो सारे दावे खारिज कर दिए हैं।

अभिजीत मुखर्जी व शर्मिष्ठा मुखर्जी (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर उठे विवाद के बीच प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। शर्मिष्ठा ने कहा था कि जब उनके बाबा का निधन हुआ तो क्या कांग्रेस को ये सब बातें याद नहीं आईं। उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाना चाहिए और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कब बुलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि ‘जब मेरे बाबा का निधन हुआ तो कांग्रेस ने शोक सभा के लिए CWC की बैठक बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई।’
प्रणब की बेटी ने कहा था कि एक वरिष्ठ नेता ने मुझसे कहा था कि राष्ट्रपतियों के लिए ऐसा नहीं किया जाता। यह पूरी तरह बकवास है, क्योंकि बाद में मुझे बाबा की डायरी से पता चला कि केआर नारायणन के निधन पर CWC की बैठक बुलाई गई थी और शोक संदेश खुद बाबा ने तैयार किया था।’ वहीं शर्मिष्ठा के भाई यानी प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने अलग राय जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप तो नहीं लगाया लेकिन अपने पिता की सफलता का श्रेय पार्टी को दिया।
बाद में बुलाई गई थी CWC की बैठक
अभिजीत मुखर्जी ने अपनी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके पिता ने राष्ट्र के सर्वोच्च संवैधानिक पद समेत सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी हासिल किया, वह कांग्रेस की बदौलत था। पूर्व सांसद मुखर्जी ने यह भी कहा कि उनके पिता का निधन कोविड काल में हुआ और उस समय कई प्रतिबंधों के कारण श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक नहीं बुलाई जा सकी, हालांकि बाद में कार्यसमिति ने श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
कोविड काल में हुआ था प्रणब दा का निधन
इससे पहले प्रणब मुखर्जी की बेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कार्यसमिति की बैठक में सिंह के सम्मान में प्रस्ताव पारित किए जाने का हवाला दिया था और कहा था कि कांग्रेस ने उनके पिता के निधन पर ऐसा नहीं किया। उनके भाई अभिजीत मुखर्जी ने उनके बयानों को खारिज कर दिया। प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया था। कांग्रेस से दो बार लोकसभा सदस्य रहे मुखर्जी ने कहा, ‘उस समय कोविड काल चल रहा था, कार्यसमिति की बैठक तुरंत नहीं बुलाई गई, बाद में बुलाई गई। कार्यसमिति में कई वरिष्ठ लोग थे, और उस समय आवाजाही पर प्रतिबंध था।
कांग्रेस ने मेरे पिता को बनाया: अभिजीत
अभिजीत मुखर्जी ने कहा, ‘कांग्रेस ने मेरे पिता को बनाया, इंदिरा जी ने उन्हें बनाया। बाद में उन्हें राजीव गांधी जी, पी वी नरसिम्हा राव जी और मनमोहन सिंह जी के समय में जिम्मेदारी मिली। मेरे पिता जो कुछ भी बने, वह कांग्रेस की वजह से थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके पिता को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। अभिजीत मुखर्जी साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए, हालांकि कुछ महीने पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई थी।
मनमोहन सिंह से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुखर्जी ने कहा, ‘मनमोहन सिंह ऐसे अर्थशास्त्री और व्यक्ति थे जिनके बारे में जो भी कहा जाए वह कम है। मेरे पिता की भाषा में, वह एक ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ थे। मैंने मनमोहन सिंह को कभी गुस्सा होते नहीं देखा। जब मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलता था, तो वह मुस्कुराते हुए मिलते थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को अपने पैरों पर खड़ा किया। उन्होंने उस बड़ी अर्थव्यवस्था की नींव रखी, जिसकी आज बात की जा रही है।’ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
Pranab abhijit mukherjee son rejected claims of sister sharmishtha mukherjee manmohan singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














