-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Prakash Raj Takes A Dig At Pawan Kalyan Over Language Controversy
हिंदी पर ‘स्टार वॉर’! भाषा विवाद को पवन कल्याण ने स्टालिन का पाखंड कहा तो ‘जंग’ में कूदे प्रकाश राज…दे डाली नसीहत
- Written By: Saurabh Pal
देश में भाषा विवाद को लेकर सियासत गर्मायी हुई है, इसमें अब अभिनेता प्रकाश राज ने भी अपने चिर परिचित अंदाज एंट्री ली है। उन्होंने सीधे तौर पर अभिनेता व आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को नसीहत दी है।

पवन कल्याण, प्रकाश राज (फोटो- नवभारत डिजाइन)
चेन्नईः देश में भाषा विवाद को लेकर सियासत गर्मायी हुई है, इसमें अब अभिनेता प्रकाश राज ने भी अपने चिर परिचित अंदाज एंट्री ली है। उन्होंने सीधे तौर पर अभिनेता व आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को नसीहत दी है। प्रकाश राज की छवि एनडीए व भाजपा के खिलाफ बोलने की बन गई है, इसकी वजह उनके द्वारा की जाने वाली तीखी आलोचना है।
तमिलनाडु से शुरू हुए भाषा विवाद को लेकर पवन कल्याण ने कहा कि भारत को तमिल सहित अन्य भाषाओं की जरूरत है। देश की अखंडता के लिए भाषाई विविधता जरूरी है। पवन कल्याण का स्टैंड सियासी माना जा रहा है, क्योंकि वह एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं।
प्रकाश राज ने क्या कहा ?
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
साउथ एक्टर प्रकाश राज पर कानूनी शिकंजा, डुप्लीकेट वोटर ID केस में गैर-जमानती वारंट
अभिनेता-राजनेता प्रकाश राज ने पवन कल्याण को उनके द्वारा हिंदी भाषा को लेकर की गई टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर तमिल भाषा में लिखा “अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपो” ये कहना किसी दूसरी भाषा से नफरत करना नहीं है, यह अपनी मातृभाषा और अपनी माँ की आत्म-सम्मान के साथ रक्षा करना है, कृपया कोई पवन कल्याण को बताए…”
पवन कल्याण ने भाषा विवाद को लेकर क्या कहा ?
प्रकाश राज की यह प्रतिक्रिया काकीनाडा के पीथमपुरम में जन सेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह में कल्याण के हालिया भाषण के जवाब में आई है, जहां उन्होंने राज्य में हिंदी थोपने के संबंध में “पाखंड” के लिए तमिलनाडु के राजनेताओं की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि ये नेता हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन वे वित्तीय लाभ के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
‘बॉलीवुड से पैसा चाहते हैं, लेकिन हिंदी नहीं’
कल्याण ने काकीनाडा के पीथमपुरम में पार्टी के 12वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ लोग संस्कृत की आलोचना क्यों करते हैं। तमिलनाडु के राजनेता हिंदी का विरोध क्यों करते हैं, जबकि वित्तीय लाभ के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं? वे बॉलीवुड से पैसा चाहते हैं लेकिन हिंदी को स्वीकार करने से इनकार करते हैं – यह किस तरह का तर्क है?” कल्याण की टिप्पणी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा केंद्र सरकार पर ‘हिंदी थोपने’ और विरोध के रूप में एनईपी में निर्धारित तीन-भाषा फॉर्मूले को लागू करने से इनकार करने का आरोप लगाने के बाद आई है।
Prakash raj takes a dig at pawan kalyan over language controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














