प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री बने, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार का बड़ा फैसला
New Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। अब उनके सामने परीक्षा सुधार करने की बड़ी चुनौती होगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रह्लाद जोशी (Image- Social Media)
Prahlad Joshi New Education Minister: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी। आखिरकार सरकार ने प्रह्लाद जोशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। ऐसे समय में जब परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दे राष्ट्रीय बहस के केंद्र में हैं, नए शिक्षा मंत्री के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी।
पहले से हैं केंद्रीय मंत्री
प्रह्लाद जोशी इससे पहले केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन व प्रशासनिक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। अब शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करना और प्रस्तावित सुधारों को लागू करना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
Explainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
पुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दीपके ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि संगठन की बाकी मांगों को भी पूरा कराया जाएगा। आंदोलन के दौरान CJP ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई थी।
यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी यह ऐलान करती है कि हम अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं, इस समझ के साथ कि तय शर्तों को तय टाइमलाइन के अंदर पूरा किया जाएगा।”
