Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘श्री विजयपुरम’ नाम से जाना जायेगा ‘पोर्ट ब्लेयर’, मोदी सरकार ने बदला नाम

केंद्र सरकार ने शुक्रवार (13 सितंबर) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। इसे अब 'श्री विजय पुरम' के नाम से जाना जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पोर्टब्लेयर नाम औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 13, 2024 | 06:40 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने शुक्रवार (13 सितंबर) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। इसे अब ‘श्री विजय पुरम’ के नाम से जाना जायेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पोर्टब्लेयर नाम औपनिवेशिक विरासत का प्रतीक है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा, “देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।”

देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को… — Amit Shah (@AmitShah) September 13, 2024

सम्बंधित ख़बरें

पिनरई के प्रस्ताव पर लगी मोदी की मुहर, अब ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा केरल, किसे मिलेगा चुनावी फायदा?

PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह

जयललिता को पीएम मोदी की श्रद्धांजलि: पोंगल लंच से शपथ ग्रहण तक, साझा किए अनसुने किस्से

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा… प्रधानमंत्री मोदी संग मुलाकात से हटेगी रिश्तों पर जमी धूल

शाह ने कहा, “इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा, “यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।”

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला केस में 177 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल, इन शर्तों पर मिली जमानत

गौरतलब है कि सैलुलर जेल, जिसे कालापानी भी कहा जाता है, ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों को कैद करने के लिए उपयोग किया जाता था। आज यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल और संग्रहालय है। शहर का नाम ईस्ट इंडिया कंपनी के ब्रिटिश औपनिवेशिक नौसेना अधिकारी कैप्टन आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था। हालांकि, अब भारत सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया है।

यह भी पढ़ें: जमानत मिलने के बाद केजरीवाल का ‘बैक टू एक्शन’, हरियाणा में करेंगे धुआंधार प्रचार

Port blair will be known as shri vijayapuram modi government changed the name

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2024 | 05:59 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.