-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Police Released Women Wrestlers Total 4 People Including Bajrang Punia Still In Custody
दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों को छोड़ा, बजरंग पुनिया समेत कुल 4 लोग अब भी हिरासत में, जंतर मंतर पर से सामान हटाया
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद जंतर मंतर पर से उनका सामान हटाते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब उन्हें यहां लौटने नहीं दिया जायेगा। हालांकि महिला पहलवानों को छोड़ दिया गया है। इन पहलवानो में शामिल फोगाट बहनों को भी कालकाजी थाने से पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि, पहलवान बजरंग पुनिया समेत कुल 4 लोग अभी थाने के अंदर डिटेन किया गया हैं।
अधिकारियों ने बिना अनुमति फोन में बनाए वीडियो
जागरण के खबर के मुताबिक, पुलिस थाने से बाहर आने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि पुलिस ने साक्षी मलिक, संगीता फोगाट और मुझे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अभी एक पहलवान हिरासत में है। उन्होंने कालकाजी थाने के उच्च पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बिना अनुमति लिए अपने निजी मोबाइल फोन में उनकी वीडियो बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
PHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
बीते एक महीने से कर रहे है प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने से कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन न इनकी सुध केंद्र की बीजेपी सरकार ने ली है, न नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने। इसलिए रविवार को पहलवानों ने संसद भवन की ओर मार्च निकाला था। इस दौरान इन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
किसानों को पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर रोका
वहीं, दिल्ली जा रहे बीकेयू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर रोक दिया गया। हालांकि, शाम को किसानों के साथ राकेश टिकैत ने यूपी गेट को खाली कर दिया। टिकैत ने कहा कि वह अलीगढ़ में पंचायत करेंगे। इसके बाद आगे की रूपरेखा तय होगी।
महिला आयोग अध्यक्ष का दिल्ली पुलिस को पत्र
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही महिला आयोग की अध्यक्ष ने रविवार को हिरासत में लिए गए पहलवानों को रिहा करने की मांग की है। वहीं, जिन्होंने पहलवानों को हिरासत में लिया है, उनपर कार्रवाई करने की भी मांग की है।
DCW chief Swati Maliwal writes to Delhi Police Commissioner, demanding arrest of WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh, release of wrestlers and action on the officers who detained them. pic.twitter.com/AF7OfKZnPo — ANI (@ANI) May 28, 2023
विपक्ष का सरकार पर हमला
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों को हिरासत में लिए जाने तथा उनके साथ कथित तौर पर हाथापाई होने के बाद रविवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘अहंकारी राजा’ जनता की आवाज को कुचल रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन किए जाने का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!”
Police released women wrestlers total 4 people including bajrang punia still in custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PMसामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बेबी बंप के दावे के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पकड़ा जोर
Jun 20, 2026 | 08:17 PMहनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
Jun 20, 2026 | 08:17 PMUPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
Jun 20, 2026 | 08:14 PMमथुरा में गोवर्धन चौराहे पर जेसीबी खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी
Jun 20, 2026 | 08:10 PMकई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PMWeekly Horoscope 21 से 27 जून 2026: कर्क राशि में महागोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना भविष्यफल
Jun 20, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














