- Hindi News »
- India »
- Police Custody Of Five Accused In Baba Siddiqui Murder Case Will End Today
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस मामले मे के 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी आज होगी खत्म, कोर्ट ने दिया था आदेश
Baba Siddique Murder Case: मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार, 17 दिसंबर को बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
- Written By: मनोज आर्या

बाबा सिद्दीकी (फाइल फोटो)
मुंबई: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी आज खत्म होगी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार, 17 दिसंबर को बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इससे पहले जांचकर्ताओं ने दलील दी कि उन्हें एक फरार आरोपी और अपराध में इस्तेमाल हथियारों के बारे में उनसे पूछताछ करने की जरूरत है। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने फरार आरोपी शुभमन लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर, भगवत सिंह, अक्षदीप सिंह, सलमान वोहरा और सुमित वाघ को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। फिलहाल पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में थे।
पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों की सुनवाई कर रही अदालत से प्रवीण लोनकर की हिरासत देने का अनुरोध करते हुए दलील दी कि उसे प्रवीण के फरार भाई के ठिकाने का पता लगाना है और इसलिए उससे पूछताछ करने की जरूरत है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में ‘पहली’ जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी आकाशदीप सिंह को दी बड़ी राहत!
12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
पुलिस ने अदालत से कहा कि अन्य आरोपियों से हथियारों के स्रोत और आपूर्ति तथा 12 अक्टूबर को मुंबई में हुई हत्या से जुड़े वित्तीय पहलू के बारे में पूछताछ करनी है।बचाव पक्ष के वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने दलील दी कि उनके मुवक्किलों को हिरासत में लेने का कोई नया आधार नहीं है। अग्रवाल ने लोनकर के लिए ‘पर्सिस’ (अदालत में प्रस्तुत किया जाने वाला एक दस्तावेज) भी दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि वह मकोका के तहत इकबालिया बयान देने को तैयार नहीं है।
मुख्य शूटर समेत 26 आरोपी गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान अदालत में सबूत के रूप में स्वीकार्य होते हैं। मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के साथ 21 अन्य लोगों पर मकोका के कड़े प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। सिद्दीकी (66) की हत्या की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा ने अब तक कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की 12 अक्टूबर को बांद्रा (पूर्व) इलाके में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Police custody of five accused in baba siddiqui murder case will end today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














